Skip to main content

Posts

रेवाड़ी में तेज बारिश, अस्पताल के अंदर घुसा पानी:गली-सड़कों पर कई फीट पानी भरा;जलभराव ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल,तीसरी बारिश में भी नहीं बदले हालात, करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिली राहत,सवालों के घेरे में सफाई व्यवस्था,नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

  मंगलवार शाम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर रेवाड़ी नगर परिषद और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। कई कॉलोनियों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं, नागरिक अस्पताल परिसर में भी कमर तक पानी जमा हो गया। गायनी वार्ड और पुरानी बिल्डिंग तक बारिश का पानी पहुंच गया, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मानसून की यह तीसरी बारिश थी और हर बार की तरह इस बार भी शहर की स्थिति नहीं बदली। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक जलभराव देखने को मिला। सरकुलर रोड पर झज्जर चौक से आजाद चौक तक कई वाहन पानी में फंस गए। सैनी स्कूल, अस्पताल के सामने, कुतुबपुर, रेलवे रोड और ब्रास मार्केट सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दक्षिण हरियाणा का विकास आज BJP नेताओं की गुटबाजी, अहंकार और तथाकथित प्रोटोकॉल की राजनीति की भेंट चढ़ गया है, भाजपा के सांसद और विधायक एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, भाजपा सरकार में सांसद और विधायक भी एक-दूसरे के साथ बैठने को तैयार नहीं हैं, यदि भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने ही कार्यक्रमों में साथ नहीं दिखेंगे तो जनता के विकास कार्यों की पैरवी कौन करेगा....?

  रेवाड़ी और दक्षिण हरियाणा का विकास आज भाजपा नेताओं की गुटबाजी, अहंकार और तथाकथित प्रोटोकॉल की राजनीति की भेंट चढ़ गया है। भाजपा के सांसद और विधायक एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। भाजपा नेताओं की लड़ाई में जिले की जनता पिस रही है। हाल ही में बावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेत बचाओ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद थे। यह दक्षिण हरियाणा के लिए बड़ा अवसर था। यदि जिले के सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर क्षेत्र की आवाज उठाते तो रेवाड़ी, बावल, कोसली और पूरे दक्षिण हरियाणा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करवाई जा सकती थीं लेकिन भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान और प्रोटोकॉल की राजनीति के कारण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। रेवाड़ी जिले के तीनों विधायक भी नहीं पहुंचे और बाद में इसे प्रोटोकॉल का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया गया।उन्होंने कहा कि अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी अनुपस्थित रहे। उन्हें आधिकारिक निमंत्रण न...

REWARI BJP रेवाड़ी भाजपा में एक साल पुरानी खींचतान फिर उभरी:विधायक लक्ष्मण को नहीं मिला निमंत्रण;हलके में पत्थरों से विधायक गायब,4 धड़ों में बटी रेवाड़ी भाजपा

  रेवाड़ी जिले के बावल में रैली से पहले पिछले साल 15 अगस्त को ऐसी ही पटकथा लिखी गई थी। राव तुलाराम स्टेडियम में 15 जून को रेवाड़ी विधानसभा की रैली हुई थी। जिसमें राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे, परंतु उनके समर्थक पार्टी पदाधिकारियों और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे समर्थक नजर नहीं आए थे। पार्टी ने तब इस पर संज्ञान नहीं लिया, परंतु विधायक को यह बात याद थी। हालांकि आईटी सेल की ओर से डाले गए इस मैसेज को देखने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रभारी व विधायक सहित अन्य लोगों के नाम आमंत्रण पत्र में जुड़वाए गए। 30 जून को बावल रैली में सांसद- विधायकों के साथ संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों ने दूरी बनाई तो सुर्खियां बन गई। 6 जुलाई को विधायक ने अपनी पिछले साल 15 जून की रैली के साथ बावल में सीएम के कार्यक्रम के बहिष्कार का न्यौता एक ही बार में डबल करके लौटा दिया। सोमवार को धारूहेड़ा पहुंचें राव इंद्रजीत सिंह ने जिस प्रकार से निमंत्रण नहीं मिलने की बात कहकर अपनी और बावल विधायक की अनुपस्थिति का जायज ठहराया। विधायक ने कहा कि एक तो उन्हें संगठन और प्रशा...

Haryana -BJP मे सब ठीक है बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अब धारूहेड़ा नगर पालिका का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चर्चा का कारण बन गया,राव इंद्रजीत के साथ पहुंचे 2 विधायक;स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह शपथ ग्रहण के मंच पर दिखाई नहीं दिए

  रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 54 दिन बाद सोमवार को नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने शपथ ली। उनके साथ 18 नगर पार्षदों ने भी शपथ ली। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह शपथ ग्रहण समारोह के खास मेहमान बने। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण में उनके साथ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली के विधायक अनिल यादव भी नजर आए। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह शपथ ग्रहण के मंच पर दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभी विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिससे बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अब धारूहेड़ा नगर पालिका का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चर्चा का कारण बन गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से मं रेवाड़ी में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिले के तीनों विधायकों की कार्यक्रम से गैरहाजिरी,रेवाड़ी में 5 मंडल अध्यक्ष भी नहीं पहुंचे,राव इंद्रजीत की गैरमाजूदगी एक बार फिर कई सवाल छोड़ गई,तीनों विधायकों के साथ कुछ और बड़े चेहरे भी गायब रहे,BJP मे सब कुछ ठीक है......?

  हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार को रेवाड़ी में हुआ खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। कारण रहा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिले के तीनों विधायकों की कार्यक्रम से गैरहाजिरी। कार्यक्रम में लगाए गए पोस्टर पर राव इंद्रजीत की मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी लगी थी, लेकिन मंच पर उनकी की गैरमाजूदगी एक बार फिर सवाल छोड़ गई। एक खास बात ये भी रही कि कार्यक्रम में पांच मंडल अध्यक्षों ने भी इस कार्यक्रम से दूरी रखी। इन्होंने भी बनाई कार्यक्रम से दूरी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम से केंद्रीय राज्यमंत्री और तीनों विधायकों के साथ कुछ और बड़े चेहरे भी गायब रहे। इनमें जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल रायपुर शामिल हैं। भाजपा संगठन से मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, नरेश यादव, बलराज, हनुमान छाबड़ी और रमेश भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के दोनों कार्यक्रमों से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाकर रखी,यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी राव नरबीर सिंह के कार्यक्रम में दूरी बनाते रहे हैं,नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के रेवाड़ी दौरा भी जिला में पार्टी की धड़ेबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम रहा,केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत- मंत्री आरती राव और दूसरे बड़े नेताओं की अगुवाई करने वाली वंदना पोपली पिछले कई माह से राव नरबीर सिंह के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखती हैं क्या BJP मे सब कुछ ठीक हैं.....?

  हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव बूढपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने दादा राव मोहर सिंह बायोडायबर्सिटी पार्क का शिलान्यास और लाखनौर के बाबा धूनीदास प्राचीन मंदिर में बाबा धर्मदास की प्रतिमा का अनावरण और शिव भोले परिवार की मूर्ति स्थापना की। मंत्री के दोनों कार्यक्रमों से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और स्थानीय विधायक लक्ष्मण के साथ पार्टी संगठन और सरकारी पदों पर बैठे किसी भी चेहरे ने मंत्री के साथ साझा नहीं किया। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी राव नरबीर सिंह के कार्यक्रम में दूरी बनाते रहे हैं। 23 जून को नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी दौरा भी जिला में पार्टी की धड़ेबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम रहा। मंत्री राव नरबीर को पैतृक गांव बूढपुर रेवाड़ी विधानसभा में आता है। विधायक लक्ष्मण सिंह की गैर मौजूदगी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम दोनों बराबर के विधायक हैं। मुझे तो यह भी नहीं पता कि पंचायत ने उन्हें निमंत्रण दिया था या नहीं। जिला अध्यक्ष के नियमि...

रेवाड़ी के योग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्यातिथि राव इंद्रजीत:भाजपा कार्यकर्ता- पदाधिकारियों ने बनाई दूरी; लोगों ने बीच में ही छोड़ा कार्यक्रम,मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने के चलते पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे भी कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए, ऐसे में पार्टी के अहम कार्यक्रमों में से एक माने जा रहे योग दिवस को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीरता को उजागर कर दिया

  रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने पर डीसी अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष को छोड़ भाजपा के सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से नदारद नजर आए। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन खत्म होने के बाद साधकों ने बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर निकलना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष दिखीं एकमात्र बड़ा चेहरा योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ही भाजपा के एकमात्र बड़े चेहरे के रूप में नजर आई। मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने के चलते पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे भी कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में पार्टी के अहम कार्यक्रमों में से एक माने जा रहे योग दिवस को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीरता को उजागर कर दिया। हालांकि समय के साथ इस बार योगा डे पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम को लेकर गंभीरता भी कम देखने को मिली।

रेवाड़ी में करंट से गाय की मौत के बाद बवाल:चेयरपर्सन के घर पहुंचे गौ रक्षा दल के सदस्य; बोले- धक्के मारकर बाहर निकाला

  रेवाड़ी शहर में गोल चक्कर के पास बिजली के ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गौ रक्षा दल के सदस्यों ने नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल के घर पहुंचकर हंगामा किया। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने चेयरपर्सन पर धक्के देकर घर से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया जानकारी के अनुसार, गोल चक्कर के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के निकट एक गाय पहुंच गई। जैसे ही वह ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आई, उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और बिजली निगम तथा नगर परिषद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे धक्के देकर घर से बाहर निकलवाने का आरोप गाय की मौत की सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल के सदस्य नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल के आवास पर पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चेयरप...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

सांसद राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी को बताया फेल:बोले-12 इंच की जगह 9 इंच की पाइप लाइन बिछाई, रेवाड़ी में नहीं दोहराएंगे गलती

  " गुरुग्राम की गलती अब रेवाड़ी में नहीं चलेगी" — राव इंद्रजीत का सीधा हमला रेवाड़ी के शपथ ग्रहण समारोह से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों की गलत नीतियों और भ्रष्ट कार्यप्रणाली ने गुरुग्राम को समस्याओं का शहर बना दिया। जहां 12 इंच की पाइपलाइन बिछनी चाहिए थी, वहां 9 इंच की पाइपलाइन डालकर जनता के साथ खिलवाड़ किया गया, जिसका नतीजा आज जलभराव और अव्यवस्थित विकास के रूप में सामने है। राव इंद्रजीत ने दो टूक कहा कि "रेवाड़ी में ऐसी लापरवाही और मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हर विकास कार्य पर उनकी सीधी नजर रहेगी और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। सांसद ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है, सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं। विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चा...

सवाल यह नहीं कि चेयरमैन कौन बना, सवाल यह है कि दक्षिणी हरियाणा से कोई क्यों नहीं बना....? या फिर दूसरा—क्या दक्षिणी हरियाणा की पैरवी उतनी मजबूत नहीं हो पाई जितनी होनी चाहिए थी...? क्या कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर होगी...? फिलहाल इतना तय है कि चेयरमैनों की सूची से ज्यादा चर्चा उस नाम की हो रही है जो सूची में नहीं था—दक्षिणी हरियाणा

  चार को टिकट, चालीस को इंतज़ार? दक्षिणी हरियाणा में उठते सवाल और राव इंद्रजीत की परीक्षा राजनीति में जीत सिर्फ चुनाव जीतने का नाम नहीं होती, असली जीत तब होती है जब कार्यकर्ता खुद को सम्मानित और प्रतिनिधित्व महसूस करे। दक्षिणी हरियाणा की राजनीति में यदि किसी एक नेता का नाम सबसे प्रभावशाली चेहरों में लिया जाता है तो वह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं। वर्षों से उनकी राजनीतिक पकड़, संगठन पर प्रभाव और टिकट वितरण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। माना जाता है कि जिस उम्मीदवार के सिर पर राव साहब का हाथ हो, उसकी टिकट की राह आसान हो जाती है और जीत की संभावना भी बढ़ जाती है। लेकिन निगमों और बोर्डों के चेयरमैनों की हालिया सूची ने दक्षिणी हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह नहीं कि चेयरमैन कौन बना। सवाल यह है कि दक्षिणी हरियाणा से कोई क्यों नहीं बना? क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चा है कि विधानसभा चुनावों में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया। टिकटों के समय भी क्षेत्र की राजनीतिक ताकत दिखाई द...

हरियाणा-BJP अध्यक्ष की कुर्सी: 3 साल का कार्यकाल था, 2 साल ही रहे बड़ौली,इस कारण बड़ौली को हटाने का फैसला लिया...बड़ौली का विवादों से भरा रहा है कार्यकाल,खट्‌टर से दूरी, सीएम से नजदीकी

  हरियाणा में 43 साल बाद महिला को राज्य के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि बड़ौली को 2024 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन उन्हें एक साल पहले ही चलता कर दिया गया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि हरियाणा में भाजपा गैर जाट वोटरों के बाद महिला वोटरों को अपनी ओर झुकाव करना चाहती है। इसी तरह पंजाब में सिख वोटरों पर भाजपा की नजर है। पंजाब में पहली बार सिख चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौपी गई है। हरियाणा में महिला वोटरों की अहम भूमिका 2024 के लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के हिसाब से आंकलन करें तो हरियाणा में महिलाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या लगभग आधी है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आधार पर हरियाणा में महिला वोटरों की संख्या 1,56,96,906 मतदाताओं में से 71,84,122 महिलाएं और 85,12,784 पुरुष हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर महिला वोटरों की संख्या 830678, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 624192, कुरुक्षेत्र में 670866, अंबाला में 761111 और फरीदाबाद में 744722 महिला वोटर हैं। इस ...

हरियाणा में किताब खरीद में गड़बड़ी, 8 पब्लिशर्स ब्लैकलिस्ट:CAG रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, सरकारी कॉलेजों में नहीं खरीदी जा सकेंगी इनकी बुक्स

  पंचकूला 8 घंटे पहले हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय। फाइल फोटो हरियाणा के सरकारी कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में किताबों की खरीद में हुई बड़ी गड़बड़ी पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग (DGHE) के महानिदेशक एस. नारायणन (IFS) ने आदेश जारी कर देश के 8 बड़े बुक पब्लिशर्स को तुरंत प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब सूबे का कोई भी सरकारी कॉलेज इन पब्लिशर्स से किसी भी तरह की किताब नहीं खरीद सकेगा। दरअसल, प्रदेश के 149 सरकारी कॉलेजों की लाइब्रेरी के लिए की गई किताबों की खरीद में कैग (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों रुपए के घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का मामला निकला था। जांच में सामने आया कि विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर बिना कॉलेजों में किताबें पहुंचे ही पब्लिशर्स को एडवांस में करोड़ों का भुगतान कर दिया था। कई कॉलेजों में किताबें आज तक पहुंची ही नहीं। इस पूरी खरीद प्रक्रिया में पब्लिशर्स और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई गई। ये रही ब्लैकलिस्ट के पीछे वजह प्राइस टैगिंग में हेरफेर: पब्लिशर्स ने किताबों की मूल कीमत (Original Price) से कई गुना ...

हरियाणा में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन को अब ग्रुप-ए जैसी सुविधाएं:₹75 हजार सैलरी, गाड़ी और स्टाफ मिलेगा; सदस्यों के वेतन और भत्ते भी तय किए

  हरियाणा सीएम नायब सैनी। हरियाणा सरकार ने गैर-सरकारी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों के लिए पहली बार एक जैसी सर्विस शर्तें तय कर दी हैं। अब अलग-अलग बोर्ड, निगम और समितियों में नियुक्त होने वाले पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं और सैलरी को लेकर भ्रम खत्म होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि कौन कितना वेतन, भत्ता और सुविधा पाएगा। नई पॉलिसी के तहत चेयरमैन को हर महीने 75 हजार रुपए तक मानदेय, 50 हजार रुपए तक मकान किराया भत्ता, सरकारी गाड़ी-ड्राइवर और स्टाफ की सुविधा मिल सकेगी। वहीं वाइस चेयरमैन को 45 हजार रुपए तक मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। नियमित जिम्मेदारी निभाने वाले सदस्यों को 30 हजार रुपए तक मानदेय मिलेगा। सरकार ने टेलीफोन, मोबाइल, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधा और स्टाफ कार तक के नियम भी तय कर दिए हैं। खास बात यह है कि अब इन पदों पर बैठे लोगों को ग्रुप-ए अधिकारियों जैसी कई सुविधाएं मिलेगी। खास बात यह है कि अब इन पदों पर बैठे लोगों को ग्रुप-ए अधिकारियों जैसी कई सुविधाएं मिलेगी। सरकार के इस कदम से अलग-अलग बोर्ड, निगम और समितियों में नियुक्त होने वाले पदाधिकारियों को मिलने वाली ...

REWARI :राव नरबीर की सक्रियता बढ़ाकर भाजपा ने चुनाव से पहले भाजपा ने विकल्प तैयार करने की कवायद शुरू कर दी, रामपुरा हाउस की राजनीतिक विरासत संभाल चुकी आरती पर पार्टी शायद अभी इतना बड़ा रिश्क लेना नहीं चाहती,राव इंद्रजीत सिंह ने 2029 का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, बाद में खुद ही अपने इस बयान से पलट गए थे, 76 के हो चुके राव चुनाव तक 80 के पार पहुंच जाएंगे, उम्र के इस पड़ाव पर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ

राव नरबीर को रेवाड़ी की कमान; नूंह संभालेंगे विपुल गोयल:गुरुग्राम पहले ही सीएम के पास, राव इंद्रजीत की लोकसभा में सरकार का बड़ा बदलाव प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी में जिला ग्रीवेंस चेयरमैन की नई सूची में रेवाड़ी की कमान राव नरबीर सिंह और नूंह की विपुल गोयल को सौंपी दी है।अब तक रेवाड़ी की जिम्मेदारी विपुल गोयल के पास थी। एक तरफ जहां सरकार के इस फैसलें के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं तो दूसरी तरफ राव नबरबीर के आने से अफसरों की भी बेचैनी बढ़ने लगी है। राजनीति के जानकार नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद इस बदलाव को सियासी चश्मे से देख रहे हैं। 2014 से अब तक राव इंद्रजीत सिंह दक्षिणी हरियाणा विशेषकर अहीरवाल में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे है। राव इंद्रजीत सिंह ने 2029 का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। बाद में खुद ही अपने इस बयान से पलट गए थे। 76 के हो चुके राव चुनाव तक 80 के पार पहुंच जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे कयास लगने लगे हैं कि राव नरबीर की सक्रियता बढ़ाकर भाजपा ने चुनाव से पहले भाजपा ने विकल्प तैयार करने की कव...

REWARI: कांग्रेस में भीतरघात से हारी निहारिका चौधरी,कांग्रेस की कलह हार के बाद सामने आई जिलाध्यक्ष बोले-जयचंदों ने हराया, हमारा मुकाबला विनिता पीपल से नहीं था विनिता पीपल को हमने अपने वार्ड में ही हरा दिया,भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी,पार्टी कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पाए, जिस कारण हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा,2020 में विनिता पीपल, प्रवीण चौधरी से पार्षद का चुनाव हार गई थी

  प्रवीण चौधरी का खुलासा—जयचंदों के सिर फोड़ा कांग्रेस ने हार का ठीकरा; सवालों में कैप्टन हाउस; किसने खेला ब्लैकमेलिंग का खेल? खुलकर सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी... रेवाड़ी कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा; भीतरघात के कारण हुई नेहारिका की हार  पार्टी के दम पर नहीं, अपने समर्थको के दम पर लड़ा चुनाव -प्रवीण चौधरी चुनाव में हमारे प्रति बड़े स्तर पर की गई गिरोहबंदी - नेहारिका को नहीं मिला पार्टी का सहयोग पार्टी हाईकमान से करेंगे शिकायत रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी प्रवीण चौधरी वीरवार को पहली बार सामने आए। उन्होंने कहा, विनिता को हमने उनके चुनाव में हरा दिया, हमारे सामने भाजपा का पूरा संगठन चुनाव लड़ा। राव इंद्रजीत सिंह ने भी पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस को तो पार्टी के जयचंदों ने हराया। उन्होंने कहा इन जयचंदों की आवाज मैं सबूतों के साथ पार्टी प्लेटफार्म पर उठाउंगा। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव चुनाव में हमारे साथ खड़े थे, परंतु पार्टी कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पाए। जिस कारण हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा। हमने विनिता को वार्ड में हराया ...

REWARI :चाचा से टूटा रिश्ता, हुड्डा से बढ़ी नज़दीकियां, सतीश यादव ने राव इंद्रजीत को दिया खुला राजनीतिक झटका,कभी ‘चाचा’ कहकर साथ घूमने वाले सतीश यादव अब कांग्रेस के मंच पर, निहारिका चौधरी को समर्थन देकर रेवाड़ी की राजनीति में मचा दी हलचल,रेवाड़ी की राजनीति में एक बार फिर पुराने रिश्तों की दरारें खुलकर सामने आ गई हैं,यह सिर्फ समर्थन नहीं… सीधा राजनीतिक संदेश है,सतीश यादव भले रेवाड़ी विधानसभा में खुद चुनावी समीकरण न बदलते हों, लेकिन उनकी मौजूदगी और संगठन क्षमता को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी,सबसे बड़ा सवाल — निशाना कौन.....?

  “चाचा से टूटा रिश्ता, हुड्डा से बढ़ी नज़दीकियां! सतीश यादव ने राव इंद्रजीत को दिया खुला राजनीतिक झटका” कभी ‘चाचा’ कहकर साथ घूमने वाले सतीश यादव अब कांग्रेस के मंच पर, निहारिका चौधरी को समर्थन देकर रेवाड़ी की राजनीति में मचा दी हलचल रेवाड़ी की राजनीति में एक बार फिर पुराने रिश्तों की दरारें खुलकर सामने आ गई हैं। कभी राव इंद्रजीत सिंह के सबसे करीबी माने जाने वाले पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने अब खुलकर कांग्रेस का समर्थन कर दिया। राजनीति में जिन रिश्तों को कभी “चाचा-भतीजा” की मिसाल माना जाता था, आज वही रिश्ते इतनी दूरियां तय कर चुके हैं कि दोनों दशकों से एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिला पा रहे। रेवाड़ी में उस समय सियासी पारा अचानक चढ़ गया जब दीपेंद्र सिंह हुड्डा खुद सतीश यादव के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और वहीं से ऐलान हुआ कि कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी को सतीश यादव का खुला समर्थन मिलेगा। यह सिर्फ समर्थन नहीं… सीधा राजनीतिक संदेश है सतीश यादव भले रेवाड़ी विधानसभा में खुद चुनावी समीकरण न बदलते हों, लेकिन उनकी मौजूदगी और संगठन क्षमता को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी। विधानसभा चुनावों ...

कांग्रेस का BJP पर हमला, भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप,पार्टी में ऊपर से नीचे तक टिकटों की खरीद-फरोख्त हुई है,भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर पैसों के दम पर टिकट बांटे,भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया,भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था का मुद्दा

  🔴 रेवाड़ी में सियासी गर्मी तेज: कांग्रेस का हमला, भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप 📍 राव नरेंद्र बोले— बदलाव जरूरी 📍 चिरंजीव राव का बड़ा आरोप— “भाजपा ने टिकट बेचे” रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार सभाएं कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं, तो वहीं भाजपा पर सीधे और तीखे आरोपों की बौछार भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रेवाड़ी पहुंचकर साफ कहा कि शहर में अब बदलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिल रहा है। ⚡ भाजपा पर सीधा वार— “टिकट बेचे गए” पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 👉 पार्टी में ऊपर से नीचे तक टिकटों की खरीद-फरोख्त हुई है 👉 भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर पैसों के दम पर टिकट बांटे हैं। 🚫 “कार्रवाई होगी, बागियों को नहीं बख्शेंगे” चिरंजीव राव ने साफ चेतावनी दी— 👉 कांग्रेस में ब...

रेवाडी व धारूहेडा नगर निकाय व हरियाणा-केन्द्र में सरकार तीनों जगह ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी रेवाडी, धारूहेडा का विकास क्यों नही हुआ,फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा,और दोनो नगर निकायों में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के अनुसार भ्रष्टाचार क्यों था,यदि दस सालों में रेवाडी व धारूहेडा में कुछ विकास हुआ और भाजपा ने अपने पूर्व के वादे पूरे किये तो चुनाव भाषण में भाजपा नेताओं ने उसकी चर्चा क्यों नही की.....?

  रेवाडी व धारूहेडा नगर निकाय व हरियाणा-केन्द्र में सरकार तीनों जगह ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी रेवाडी, धारूहेडा का विकास क्यों नही हुआ,फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा,और दोनो नगर निकायों में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के अनुसार भ्रष्टाचार क्यों था,यदि दस सालों में रेवाडी व धारूहेडा में कुछ विकास हुआ और भाजपा ने अपने पूर्व के वादे पूरे किये तो चुनाव भाषण में भाजपा नेताओं ने उसकी चर्चा क्यों नही की.....? मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से सवाल किया कि विगत दस सालों से रेवाडी, धारूहेडा में ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी यहां का न तो अपेक्षित विकास हुआ और न ही नागरिक आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ और न ही नागरिकों को अपेक्षित  सुविधाएं मिली, फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा। नगर निकाय चुनाव के लिए रेवाडी व धारूहेडा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राव इन्द्रजीत सिंह अपने लाव-लश्कर के साथ आये और ट्रिपल इंजन सरकार के लाभ गिनाकर ट्रिपल इंजन सरकार पर बड़े-बड़े दमगज्जे मारे। सवाल उठता है कि जब विगत दस सालों से रेवाडी...

रेवाड़ी में सियासी ‘खेला’: नरबीर सिंह ने मारी बाजी, इंद्रजीत सिंह बैकफुट पर, मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद बदला पूरा समीकरण, 320 दिन का संघर्ष खत्म,रेवाड़ी की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले राव इंद्रजीत सिंह इस घटनाक्रम में अपेक्षाकृत शांत नजर आए,राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मैदान में चाल नरबीर सिंह ने चली और फायदा भी वही ले गए

  रेवाड़ी में सियासी ‘खेला’: नरबीर सिंह ने मारी बाजी, इंद्रजीत सिंह बैकफुट पर! 🔴 मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद बदला पूरा समीकरण, 320 दिन का संघर्ष खत्म रेवाड़ी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी मोड़ देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे के दौरान रामगढ़-भगवानपुर के लिए 8 एकड़ जमीन पर आयुर्वेदिक कॉलेज, अस्पताल और खेल स्टेडियम की घोषणा ने पूरे इलाके का राजनीतिक माहौल बदल दिया। 🟡 घोषणा के साथ बदला माहौल जैसे ही मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात का ऐलान किया, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि इस उपलब्धि का श्रेय किसे मिलेगा। इसी बीच उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपनी सक्रियता और मजबूत पकड़ के चलते बाजी मार ली। स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों ने इसे उनकी रणनीति और क्षेत्र में मजबूत नेटवर्क का परिणाम बताया। 🔥 इंद्रजीत सिंह क्यों दिखे बैकफुट पर? रेवाड़ी की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले राव इंद्रजीत सिंह इस घटनाक्रम में अपेक्षाकृत शांत नजर आए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मैदान में चाल नरबीर सिंह ने चली और फायदा भी वही ले गए। 🧠 सियासी संकेत क्या हैं? क्...

Vyas Media Network

Vyas Media Network