Haryana -BJP मे सब ठीक है बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अब धारूहेड़ा नगर पालिका का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चर्चा का कारण बन गया,राव इंद्रजीत के साथ पहुंचे 2 विधायक;स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह शपथ ग्रहण के मंच पर दिखाई नहीं दिए
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 54 दिन बाद सोमवार को नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने शपथ ली। उनके साथ 18 नगर पार्षदों ने भी शपथ ली। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह शपथ ग्रहण समारोह के खास मेहमान बने। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण में उनके साथ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली के विधायक अनिल यादव भी नजर आए। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह शपथ ग्रहण के मंच पर दिखाई नहीं दिए।
हालांकि अभी विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिससे बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अब धारूहेड़ा नगर पालिका का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चर्चा का कारण बन गया है।

Comments
Post a Comment