हरियाणा सरकार की ओर से मं रेवाड़ी में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिले के तीनों विधायकों की कार्यक्रम से गैरहाजिरी,रेवाड़ी में 5 मंडल अध्यक्ष भी नहीं पहुंचे,राव इंद्रजीत की गैरमाजूदगी एक बार फिर कई सवाल छोड़ गई,तीनों विधायकों के साथ कुछ और बड़े चेहरे भी गायब रहे,BJP मे सब कुछ ठीक है......?
हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार को रेवाड़ी में हुआ खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। कारण रहा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिले के तीनों विधायकों की कार्यक्रम से गैरहाजिरी।
कार्यक्रम में लगाए गए पोस्टर पर राव इंद्रजीत की मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी लगी थी, लेकिन मंच पर उनकी की गैरमाजूदगी एक बार फिर सवाल छोड़ गई। एक खास बात ये भी रही कि कार्यक्रम में पांच मंडल अध्यक्षों ने भी इस कार्यक्रम से दूरी रखी।
इन्होंने भी बनाई कार्यक्रम से दूरी
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम से केंद्रीय राज्यमंत्री और तीनों विधायकों के साथ कुछ और बड़े चेहरे भी गायब रहे। इनमें जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल रायपुर शामिल हैं। भाजपा संगठन से मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, नरेश यादव, बलराज, हनुमान छाबड़ी और रमेश भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे

Comments
Post a Comment