हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के दोनों कार्यक्रमों से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाकर रखी,यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी राव नरबीर सिंह के कार्यक्रम में दूरी बनाते रहे हैं,नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के रेवाड़ी दौरा भी जिला में पार्टी की धड़ेबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम रहा,केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत- मंत्री आरती राव और दूसरे बड़े नेताओं की अगुवाई करने वाली वंदना पोपली पिछले कई माह से राव नरबीर सिंह के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखती हैं क्या BJP मे सब कुछ ठीक हैं.....?
हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव बूढपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने दादा राव मोहर सिंह बायोडायबर्सिटी पार्क का शिलान्यास और लाखनौर के बाबा धूनीदास प्राचीन मंदिर में बाबा धर्मदास की प्रतिमा का अनावरण और शिव भोले परिवार की मूर्ति स्थापना की। मंत्री के दोनों कार्यक्रमों से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और स्थानीय विधायक लक्ष्मण के साथ पार्टी संगठन और सरकारी पदों पर बैठे किसी भी चेहरे ने मंत्री के साथ साझा नहीं किया।
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी राव नरबीर सिंह के कार्यक्रम में दूरी बनाते रहे हैं। 23 जून को नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी दौरा भी जिला में पार्टी की धड़ेबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम रहा।
मंत्री राव नरबीर को पैतृक गांव बूढपुर रेवाड़ी विधानसभा में आता है। विधायक लक्ष्मण सिंह की गैर मौजूदगी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम दोनों बराबर के विधायक हैं। मुझे तो यह भी नहीं पता कि पंचायत ने उन्हें निमंत्रण दिया था या नहीं।
जिला अध्यक्ष के नियमित रूप से उनके कार्यक्रमों से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है, उनकी कोई राजनीतिक मजबूरी हो। वह क्यों नहीं आती, इसका जवाब मैं कैसे दे सकता हूं। यह तो आप लोगों को उन्हीं से पूछना चााहिए। वैसे भी जो आए जाए उसका भी स्वागत और न आए उसका भी स्वागत।
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत- मंत्री आरती राव और दूसरे बड़े नेताओं की अगुवाई करने वाली वंदना पोपली पिछले कई माह से राव नरबीर सिंह के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखती हैं।

Comments
Post a Comment