रेवाड़ी में बूथ बदलने से भड़के लोग:पार्षद प्रत्याशी बोले- भाजपा उम्मीदवार की सोसाइटी में की शिफ्ट, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
मतदान केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के उत्तम नगरवासी। हरियाणा के रेवाड़ी में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले मतदान केंद्र शिफ्ट करने से निर्दलीय उम्मीदवार भड़क गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर अपने प्रभाव को इस्तेमाल कर मतदान केंद्र को स्टेडियम से बदलकर अपनी अवैध सोसाइटी में शिफ्ट करवाने के आरोप लगाते हुए चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और सांसद के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में मतदान केंद्र दोबारा स्टेडियम में शिफ्ट नहीं करने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। शुक्रवार को डीसी के सामने अपनी शिकायत रखने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिकायत लेकर पहुंचे मोहल्लावासी। 25 साल से स्टेडियम में डाल रहे थे वोट वार्ड 12 के निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने बताया कि उत्तम नगर के मतदाता अपने वोट पिछले 25 साल से राव तुलाराम स्टेडियम में डाले जाते थे। इसी बार अचानक से बूथ को स्टेडियम से सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिया है। जो भाजपा पार्षद उम्मीदवार की निजी प्रॉपर्टी हैं। स्टेडियम में किसी की निजी प्रॉपर्टी में मतदान केंद्र शिफ्ट करना आदर्श आच...