आरती सिंह राव का मंच पर न दिखना बना चर्चा का विषय, सवाल यात्रा से ज्यादा कार्यक्रम की पटकथा पर दक्षिणी हरियाणा की राजनीति में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनमें जितना दिखाई देता है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उस बात की होती है जो दिखाई नहीं देती। 27 सितंबर को सेवा संकल्प यात्रा के हरियाणा प्रवेश के मौके पर नांगल चौधरी के गोदबलाहा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम हुआ। यात्रा के स्वागत के लिए मंच सजा, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही तथा स्थानीय स्तर पर विभिन्न मांगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गईं। कार्यक्रम के बाद हालांकि पूरे महेंद्रगढ़ जिले में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा—अटेली की विधायक और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मंच पर क्यों नहीं थीं? कार्यक्रम बदला, सवाल भी बदल गए दिलचस्प बात यह है कि कार्यक्रम का स्थान पहले अटेली प्रस्तावित बताया गया था, लेकिन बाद में इसे राजस्थान सीमा से सटे गोदबलाहा में कर दिया गया। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार स्थान परिवर्तन मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम और समय की कमी से जुड़ा था; स्वास्थ्य मंत्री ...
रेवाड़ी में तेज बारिश, अस्पताल के अंदर घुसा पानी:गली-सड़कों पर कई फीट पानी भरा;जलभराव ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल,तीसरी बारिश में भी नहीं बदले हालात, करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिली राहत,सवालों के घेरे में सफाई व्यवस्था,नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
मंगलवार शाम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर रेवाड़ी नगर परिषद और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। कई कॉलोनियों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं, नागरिक अस्पताल परिसर में भी कमर तक पानी जमा हो गया। गायनी वार्ड और पुरानी बिल्डिंग तक बारिश का पानी पहुंच गया, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मानसून की यह तीसरी बारिश थी और हर बार की तरह इस बार भी शहर की स्थिति नहीं बदली। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक जलभराव देखने को मिला। सरकुलर रोड पर झज्जर चौक से आजाद चौक तक कई वाहन पानी में फंस गए। सैनी स्कूल, अस्पताल के सामने, कुतुबपुर, रेलवे रोड और ब्रास मार्केट सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।