दक्षिण हरियाणा का विकास आज BJP नेताओं की गुटबाजी, अहंकार और तथाकथित प्रोटोकॉल की राजनीति की भेंट चढ़ गया है, भाजपा के सांसद और विधायक एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, भाजपा सरकार में सांसद और विधायक भी एक-दूसरे के साथ बैठने को तैयार नहीं हैं, यदि भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने ही कार्यक्रमों में साथ नहीं दिखेंगे तो जनता के विकास कार्यों की पैरवी कौन करेगा....?
रेवाड़ी और दक्षिण हरियाणा का विकास आज भाजपा नेताओं की गुटबाजी, अहंकार और तथाकथित प्रोटोकॉल की राजनीति की भेंट चढ़ गया है। भाजपा के सांसद और विधायक एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। भाजपा नेताओं की लड़ाई में जिले की जनता पिस रही है।
हाल ही में बावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेत बचाओ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद थे। यह दक्षिण हरियाणा के लिए बड़ा अवसर था। यदि जिले के सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर क्षेत्र की आवाज उठाते तो रेवाड़ी, बावल, कोसली और पूरे दक्षिण हरियाणा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करवाई जा सकती थीं लेकिन भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान और प्रोटोकॉल की राजनीति के कारण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
रेवाड़ी जिले के तीनों विधायक भी नहीं पहुंचे और बाद में इसे प्रोटोकॉल का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया गया।उन्होंने कहा कि अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी अनुपस्थित रहे।
उन्हें आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला। आखिर भाजपा में चल क्या रहा है। क्या भाजपा सरकार में सांसद और विधायक भी एक-दूसरे के साथ बैठने को तैयार नहीं हैं। यदि भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने ही कार्यक्रमों में साथ नहीं दिखेंगे तो जनता के विकास कार्यों की पैरवी कौन करेगा।
हर सरकार और हर मुख्यमंत्री से टकराव कोई नई बात नहीं
राव इंद्रजीत सिंह का हर सरकार और मुख्यमंत्री से टकराव कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस सरकार के समय चौधरी भजनलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेद रहे। दावा किया कि भाजपा सरकार में मनोहर लाल के साथ भी रिश्ते अच्छे नहीं रहे। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी दूरी की चर्चाएं सामने आ रही हैं। सवाल यह है कि यदि हर दौर में टकराव ही होगा तो रेवाड़ी के विकास की लड़ाई कौन लड़ेगा।

Comments
Post a Comment