Skip to main content

सांसद राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी को बताया फेल:बोले-12 इंच की जगह 9 इंच की पाइप लाइन बिछाई, रेवाड़ी में नहीं दोहराएंगे गलती

 



"गुरुग्राम की गलती अब रेवाड़ी में नहीं चलेगी" — राव इंद्रजीत का सीधा हमला

रेवाड़ी के शपथ ग्रहण समारोह से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों की गलत नीतियों और भ्रष्ट कार्यप्रणाली ने गुरुग्राम को समस्याओं का शहर बना दिया। जहां 12 इंच की पाइपलाइन बिछनी चाहिए थी, वहां 9 इंच की पाइपलाइन डालकर जनता के साथ खिलवाड़ किया गया, जिसका नतीजा आज जलभराव और अव्यवस्थित विकास के रूप में सामने है।

राव इंद्रजीत ने दो टूक कहा कि "रेवाड़ी में ऐसी लापरवाही और मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हर विकास कार्य पर उनकी सीधी नजर रहेगी और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।

सांसद ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है, सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं। विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

"गुरुग्राम की गलतियों से सबक लेकर रेवाड़ी को विकास का मॉडल बनाया जाएगा, लेकिन जनता के विश्वास से धोखा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं होगी।"


रेवाड़ी में ऐसा नहीं होने देंगे

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के बाद विकास के मामले में रेवाड़ी एनसीआर का दूसरा जिला है। इस जिले में तेजी से विकास होना है, लेकिन डेवलपमेंट पॉलिसी गुरुग्राम की तरह नहीं होगी। अगले 5 साल के दौरान शहर में जमकर विकास कराया जाएगा।

रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत।
रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत।

शहर की सरकार को चेताया

लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में नगर परिषद की ‘सरकार’ को बेहतर और घूसरहित तरीके से कार्य करना होगा। जनप्रतिनिधियों को जनता की ओर से मिले विश्वास पर खरा उतरना होगा।

रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत को सुनने पहुंचे लोग।
रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत को सुनने पहुंचे लोग।

विकास कार्यों की निगरानी करेंगे सांसद

उन्होंने कहा कि 5 साल के दौरान होने वाले विकासकार्यों पर उनकी नजर रहेगी। कहीं कुछ गलत हुआ, तो ऐसा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विनीता पीपल के नेतृत्व में शहर में सभी पार्षद मिलकर विकासकार्य कराएंगे। पार्षदों को भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए बेहतर तालमेल के साथ कार्य करना होगा।

रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।
रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।

पार्टी में शामिल हुए पार्षदों को दी नसीहत

उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले निर्दलीय पार्षदों का स्वागत किया, लेकिन नसीहत देते हुए कहा कि वे पूरे 5 साल तक पार्टी के साथ बने रहें। बीच में आनाकानी करने वाले पार्षदों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में साढ़े 3 साल तक सत्ता की मलाई चखने के बाद कांग्रेस में जाने वाले लोगों की तरह इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...