REWARI: कांग्रेस में भीतरघात से हारी निहारिका चौधरी,कांग्रेस की कलह हार के बाद सामने आई जिलाध्यक्ष बोले-जयचंदों ने हराया, हमारा मुकाबला विनिता पीपल से नहीं था विनिता पीपल को हमने अपने वार्ड में ही हरा दिया,भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी,पार्टी कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पाए, जिस कारण हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा,2020 में विनिता पीपल, प्रवीण चौधरी से पार्षद का चुनाव हार गई थी
प्रवीण चौधरी का खुलासा—जयचंदों के सिर फोड़ा कांग्रेस ने हार का ठीकरा; सवालों में कैप्टन हाउस; किसने खेला ब्लैकमेलिंग का खेल?
खुलकर सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी...
रेवाड़ी कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा; भीतरघात के कारण हुई नेहारिका की हार
पार्टी के दम पर नहीं, अपने समर्थको के दम पर लड़ा चुनाव -प्रवीण चौधरी
चुनाव में हमारे प्रति बड़े स्तर पर की गई गिरोहबंदी -
नेहारिका को नहीं मिला पार्टी का सहयोग
पार्टी हाईकमान से करेंगे शिकायत
रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी प्रवीण चौधरी वीरवार को पहली बार सामने आए। उन्होंने कहा, विनिता को हमने उनके चुनाव में हरा दिया, हमारे सामने भाजपा का पूरा संगठन चुनाव लड़ा। राव इंद्रजीत सिंह ने भी पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस को तो पार्टी के जयचंदों ने हराया।
उन्होंने कहा इन जयचंदों की आवाज मैं सबूतों के साथ पार्टी प्लेटफार्म पर उठाउंगा। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव चुनाव में हमारे साथ खड़े थे, परंतु पार्टी कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पाए। जिस कारण हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा।
हमने विनिता को वार्ड में हराया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी प्रवीण चौधरी ने कहा कि पूरा चुनाव हम अकेले लड़ते रहे। हमारा मुकाबला विनिता पीपल से नहीं था। विनिता पीपल को हमने अपने वार्ड में ही हरा दिया। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी फौज उतारी हुई थी। नेताओं की फौज के साथ पैसे का भी बोलबाला रहा। शहर की बाहरी बस्तियों में पैसे बांटे गए। मेरे अपने वार्ड में भी पैसे बांटे गए।
प्रवीण चौधरी उर्फ शालू ने कहा कि आज भी आज शहर में किसी से पूछोंगे तो हर कोई कहेगा, नेहारिका कैसे हार गई। जनता ने मुझे 23 हजार वोट दिए और चुनाव जीतने पर मैं विनिता को बधाई देता हूं। यदि वह सही काम करेंगी तो मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। यदि पहले की तरह गलत किया तो सबसे पहले विरोध भी मैं करूंगा। पार्टी के किन नेताओं ने क्या किया। इसका पूरा ब्यौरा सबूतों के साथ मैं पार्टी प्लेटफार्म पर रखूंगा।
विनिता ने नेहारिका को हराया
रेवाड़ी नगर परिषद के 13 मई को आए नतीजों में भाजपा की विनिता पीपल ने कांग्रेस नेहारिका को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया। नेहारिका चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी उफ शालू की पत्नी है। शालू ने वार्ड तीन में भाजपा उम्मीदवार को पार्षद के चुनाव में हराया है। 2020 में विनिता पीपल शालू से पार्षद का चुनाव हार गई थी।

Comments
Post a Comment