Skip to main content

रेवाडी व धारूहेडा नगर निकाय व हरियाणा-केन्द्र में सरकार तीनों जगह ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी रेवाडी, धारूहेडा का विकास क्यों नही हुआ,फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा,और दोनो नगर निकायों में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के अनुसार भ्रष्टाचार क्यों था,यदि दस सालों में रेवाडी व धारूहेडा में कुछ विकास हुआ और भाजपा ने अपने पूर्व के वादे पूरे किये तो चुनाव भाषण में भाजपा नेताओं ने उसकी चर्चा क्यों नही की.....?

 


रेवाडी व धारूहेडा नगर निकाय व हरियाणा-केन्द्र में सरकार तीनों जगह ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी रेवाडी, धारूहेडा का विकास क्यों नही हुआ,फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा,और दोनो नगर निकायों में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के अनुसार भ्रष्टाचार क्यों था,यदि दस सालों में रेवाडी व धारूहेडा में कुछ विकास हुआ और भाजपा ने अपने पूर्व के वादे पूरे किये तो चुनाव भाषण में भाजपा नेताओं ने उसकी चर्चा क्यों नही की.....?




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से सवाल किया कि विगत दस सालों से रेवाडी, धारूहेडा में ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी यहां का न तो अपेक्षित विकास हुआ और न ही नागरिक आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ और न ही नागरिकों को अपेक्षित 




सुविधाएं मिली, फिर ट्रिपल इंजन सरकार का लोगों को क्या फायदा। नगर निकाय चुनाव के लिए रेवाडी व धारूहेडा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राव इन्द्रजीत सिंह अपने लाव-लश्कर के साथ आये और ट्रिपल इंजन सरकार के लाभ गिनाकर ट्रिपल इंजन सरकार पर बड़े-बड़े दमगज्जे मारे। सवाल उठता है कि जब विगत दस सालों से रेवाडी व धारूहेडा नगर निकाय व हरियाणा-केन्द्र में सरकार तीनों जगह ट्रिपल इंजन सरकार होने पर भी रेवाडी, धारूहेडा का विकास क्यों नही हुआ और दोनो नगर निकायों में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के अनुसार भ्रष्टाचार क्यों था। यदि दस सालों में रेवाडी व धारूहेडा में कुछ विकास हुआ और भाजपा ने अपने पूर्व के वादे पूरे किये तो चुनाव भाषण में भाजपा नेताओं ने उसकी चर्चा क्यों नही की? शनिवार को ट्रिपल इंजन सरकार के गुणगान करने वाले राव 



इन्द्रजीत सिंह शुक्रवार को रेवाडी में ही यह क्यों स्वीकार कर रहे थे कि नगरपरिषद रेवाडी में भ्रष्टाचार था। ट्रिपल इंजन सरकार की देन यदि भ्रष्टाचार है तो फिर ट्रिपल इंजन सरकार के होने या न होने का क्या अर्थ है? रेवाडी में 12 सालों से जब पेयजल की व्यवस्था भाजपा सूचारू नही कर पाई। हर 15 दिन बाद 15 से 25 दिन पानी की राशनिंग विगत 12 साल से चल रही हो, फिर कौनसा विकास भाजपा ने किया, यह समझ से परे है। विद्रोही ने पूछा कि 12 साल के ट्रिपंल इंजन राज के बाद भी यदि धारूहेडा को भिवाडी के गंदे, प्रदूषित, रसायनयुक्त औद्योगिक पानी से राहत नही मिली तो अब भाजपा का ट्रिवल इंजन सरकार कौनसा तीर मार लेगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...