रेवाड़ी के योग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्यातिथि राव इंद्रजीत:भाजपा कार्यकर्ता- पदाधिकारियों ने बनाई दूरी; लोगों ने बीच में ही छोड़ा कार्यक्रम,मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने के चलते पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे भी कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए, ऐसे में पार्टी के अहम कार्यक्रमों में से एक माने जा रहे योग दिवस को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीरता को उजागर कर दिया
रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने पर डीसी अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष को छोड़ भाजपा के सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से नदारद नजर आए। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन खत्म होने के बाद साधकों ने बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर निकलना शुरू कर दिया।
जिलाध्यक्ष दिखीं एकमात्र बड़ा चेहरा
योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ही भाजपा के एकमात्र बड़े चेहरे के रूप में नजर आई। मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचने के चलते पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे भी कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में पार्टी के अहम कार्यक्रमों में से एक माने जा रहे योग दिवस को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीरता को उजागर कर दिया।
हालांकि समय के साथ इस बार योगा डे पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम को लेकर गंभीरता भी कम देखने को मिली।

Comments
Post a Comment