कैप्टन यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर चुकी विनीता पीपल को दोबारा टिकट देकर “राजा शाही” का उदाहरण पेश किया,उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों में नगर परिषद में सैकड़ों करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी जांच तक नहीं होने दी गई
“राजा शाही” के कारण ही विनीता पीपल को मिला दोबारा टिकट: कैप्टन अजय यादव
रेवाड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों में नगर परिषद में सैकड़ों करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी जांच तक नहीं होने दी गई।
कैप्टन यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर चुकी विनीता पीपल को दोबारा टिकट देकर “राजा शाही” का उदाहरण पेश किया है।
👉 उन्होंने 10 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका चौधरी को जिताने की अपील की।
👉 निहारिका चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बार साफ छवि वाले उम्मीदवार को मौका देगी।
🗳️ 10 मई को मतदान जरूर करें

Comments
Post a Comment