रेवाड़ी नगर परिषद पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी भले ही अपने सिमबल पर चुनाव लड रही हो लेकिन डगर बहुत कठीन है क्योंकि कांग्रेस की फूट ही कांग्रेस को ले बैठैगी,कांग्रेस वाले ही कांग्रेस को हरवा सकते है ,
कांग्रेस की राह नही इतनी आसान
रेवाड़ी,
रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी भले ही अपने सिमबल पर चुनाव लड रही हो लेकिन डगर बहुत कठीन है क्योंकि कांग्रेस की फूट ही कांग्रेस को ले बैठैगी। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने रेवाड़ी आए थे तो पिता पुत्र पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक और एक अन्य पूर्व मंत्री भी नहीं पहुंचे। इससे साफ हो गया था कि कांग्रेस में गुटबाजी कायम है। कांग्रेस वाले ही कांग्रेस को हरवा सकते है। वहीं भाजपा भी गुटबाजी में पिछे नहीं है। भाजपा में कुछ प्रोटोकॉल है उसके तहत यहां सबसे बडे नेता राव इंद्रजीत सिंह है। सबसे ज्यादा उन्हीं को महत्व दिया गया है। उनकी सहमति से ही कई नाम फाइनल हो चुके हैं।जिनकी कभी भी घोषणा हो सकती है।चैयरपसन में पीपल का नाम फाइनल बताया जा रहा है। तथा अनेक उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।अब देखना बाकी यह है कि किसका भाग्य साथ देता है। वैसे इस बार नगर परिषद चुनाव का वह उत्साह दिखाई नहीं दे रहा जो पहले होता था।

Comments
Post a Comment