रेवाड़ी में BJP की ‘अंदरूनी जंग’ उजागर — नामांकन में विधायक गायब, सियासत गरम,विधायक लक्ष्मण यादव की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए,साफ संकेत—भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं
: रेवाड़ी में BJP की ‘अंदरूनी जंग’ उजागर — नामांकन में विधायक गायब, सियासत गरम 🚨
रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव के बीच भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने आज नामांकन दाखिल किया, लेकिन इस अहम मौके पर स्थानीय विधायक लक्ष्मण यादव की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंत्री गौरव गौतम ने भले ही इसे निजी कारण बताया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे साधारण अनुपस्थिति नहीं माना जा रहा। खास बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी विनीता पीपल ने विधायक का नाम तक नहीं लिया, जिससे अंदरखाने चल रही नाराज़गी और भी साफ दिख रही है।
📌 टिकट बंटवारे से ही खींचतान की चर्चा
📌 विधायक का खुला समर्थन अब तक नहीं
📌 नामांकन जैसे मौके पर दूरी ने बढ़ाए सवाल
⚠️ साफ संकेत—भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी इस अंदरूनी कलह को कैसे संभालती है, क्योंकि इसका सीधा असर चुनावी परिणामों पर पड़ सकता है।

Comments
Post a Comment