Skip to main content

रेवाड़ी में बूथ बदलने से भड़के लोग:पार्षद प्रत्याशी बोले- भाजपा उम्मीदवार की सोसाइटी में की शिफ्ट, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 


मतदान केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के उत्तम नगरवासी। - Dainik Bhaskar
मतदान केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के उत्तम नगरवासी।
हरियाणा के रेवाड़ी में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले मतदान केंद्र शिफ्ट करने से निर्दलीय उम्मीदवार भड़क गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर अपने प्रभाव को इस्तेमाल कर मतदान केंद्र को स्टेडियम से बदलकर अपनी अवैध सोसाइटी में शिफ्ट करवाने के आरोप लगाते हुए चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और सांसद के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

अपनी शिकायत में मतदान केंद्र दोबारा स्टेडियम में शिफ्ट नहीं करने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। शुक्रवार को डीसी के सामने अपनी शिकायत रखने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिकायत लेकर पहुंचे मोहल्लावासी।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिकायत लेकर पहुंचे मोहल्लावासी।

25 साल से स्टेडियम में डाल रहे थे वोट

वार्ड 12 के निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने बताया कि उत्तम नगर के मतदाता अपने वोट पिछले 25 साल से राव तुलाराम स्टेडियम में डाले जाते थे। इसी बार अचानक से बूथ को स्टेडियम से सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिया है। जो भाजपा पार्षद उम्मीदवार की निजी प्रॉपर्टी हैं। स्टेडियम में किसी की निजी प्रॉपर्टी में मतदान केंद्र शिफ्ट करना आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है।

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे।
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

मांग नहीं मानी तो होगा चुनाव का बहिष्कार

उन्होंने बताया कि वार्ड 12 के सैकेंडों मतदाताओं ने वीरवार को इसकी शिकायत सांसद और चुनाव पर्यवेक्षक से की थी। शुक्रवार को जिला उपायुक्त के सामने अपनी बात रखेंगे। यदि फिर भी मतदान केंद्र को दोबारा स्टेडियम में नहीं बनाया गया तो उत्तम नगर के 10 मई को मतदान का बहिष्कार करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

मतदान में धांधली की आशंका

उन्होंने कहा कि स्टेडियम उत्तम नगर से सटा हुआ है, जबकि सज्जन सोसायटी दिल्ली रोड पर काफी दूर पड़ती है। जिससे स्टेडियम की बजाय मतदाताओं को वहां पहुंचने में परेशानी होगी। उत्तम नगर की आबादी भी सज्जन कॉलोनी से अधिक है।

स्टेडियम में 25 से बने बूथ को निजी प्रॉपर्टी में में शिफ्ट करना गलत हैं। वह भी चुनाव लड़ रहे एक उम्मीवार की हो तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


वार्ड नंबर- 12 के निवासियों का भड़का गुस्सा - केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ हाय- हाय के लगाए नारे- भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचकर की नारेबाजी - चुनाव बूथ बदलने से नाराज है वार्ड के निवासी - वार्ड वासियों ने कहा :- अब तक तुलाराम स्टेडियम में डालते रहे हैं वोट- अब प्रशासन ने चुनाव का बूथ बदलकर सज्जन कॉलोनी में दिया कर - सजन कॉलोनी अनअप्रूव्ड तथा निजी जागीर - राव के खास समर्थक सज्जन यादव के पुत्र निखिल यादव लड़ रहे हैं वार्ड सदस्य का चुनाव- कहा :- लाभ पहुंचाने के लिए बदल दिया बूथ- सरकारी बिल्डिंग में होना चाहिए चुनावी बूथ - बूथ न बदलने की सूरत में वोट नहीं डालने देने की कहीं बात - कहां: राव इंद्रजीत सिंह ने नहीं सुनी उनकी बात तो उनके खिलाफ की नारेबाजी

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...