Skip to main content

Posts

23 सितंबर को शहीदी दिवस पर हो सकता है राव का जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन, भाजपा हाईकमान को नए सिरे से अहीरवाल में अपनी ताकत का ट्रेलर दिखा सकते हैं

  भाजपा के टफ एग्जाम का सोफ्ट रिजल्ट तैयार करने में जुटे राव!  विरोधियों पर काउंटर अटैक की व्यू रचना होने लगी तैयार  *केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के डिनर के बाद राव की विश्वासपात्र मंत्रियों और नेताओं से मंत्रणा  *23 सितंबर को शहीदी दिवस पर हो सकता है राव का जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन  *गुरुग्राम के पाटोदा गांव से होगी इसकी शुरुआत *भाजपा हाईकमान को नए सिरे से दिखा सकते हैं अपनी राजनीतिक ताकत का ट्रेलर  (हरियाणा) दक्षिणी हरियाणा में मजबूत जनाधार के बल पर गत विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर उपलब्ध करा चुके राव इंद्रजीत सिंह पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा को अब लंबे समय तक बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को केंद्र में प्रभावशाली मंत्री बनाए जाने व राव विरोधी खेमे की ओर से भूपेंद्र यादव को अहीरवाल में राव के विकल्प के रूप में पेश किए जाने के बाद अहीरवाल के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है। राव विरोधी खेमे को पार्टी संगठन में काफी महत्व दिया जा रहा है, जबकि राव खेमा लगातार संगठन में उपेक...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गुरुग्राम व फरीदाबाद सहित राज्‍य में जमीन मालिकों से किराये पर गोदाम लेगी

  हरियाणा सरकार ने अनाज भंडारण को लेकर बड़ा फैसला किया है। इससे अब हरियाणा में भंडारण के अभाव में अनाज न तो खुले में भीगेगा और न ही सड़ेगा। प्रदेश सरकार खुद के गोदाम बनाने के साथ-साथ अब आम लोगों के गोदाम भी किराये पर लेगी। लोगों के साथ अनाज के गोदाम के लिए कम से कम सात साल के किराये का एग्रीमेंट होगा। मालिक यदि चाहे तो अधिक अवधि के लिए भी अपना गोदाम किराये पर दे सकता है। प्रदेश की सभी अनाज मंडियों के आठ किलोमीटर के दायरे में यह प्राइवेट गोदाम अनाज भंडारण के लिए किराये पर लिए जा सकेंगे।   कम से कम सात साल के किराये का अनुबंध करेगी वेयरहाउसिंग कारपोरेशन हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की बैठक में प्राइवेट गोदाम किराये पर लेने पर सहमति बनी। प्रबंध निदेशक और वित्तीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की अनाज भंडारण क्षमता की समीक्षा की गई। बैठक के बाद चेयरमैन नयनपाल रावत ने बताया कि करीब 50 लाख टन क्षमता के गोदामों की जरूरत है, जिसमें से 21 लाख टन क्षमता के गोदाम मौजूद हैं। इस साल तक यह क्षमता 25 लाख टन तक पहुंच जाएगी। अगले साल तक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन...

राव समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा से दूरी बनाए रखी उससे स्पष्ट संदेश था कि भाजपाइयों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं

   हरियाणा/रेवाड़ी। हरियाणा के गुरुग्राम से 16 अगस्त को शुरू हुई केंद्रीय श्रम व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति के समीकरणबदलते दिख रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के विरोधियों को भी मंच पर स्थान दिया। इधर, गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी में भी मंगलवार को राव समर्थक पार्टी पदाधिकारी, रेवाड़ी विधानसभा में यात्रा संयोजक, रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन और पार्षद यात्रा से दूरी बनाए रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रात नौ बजे राव इंद्रजीत के आवास पर डिनर के लिए पहुंचे और दोनों नेताओं ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। रेवाड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा कापड़ीवास चौक पर सुबह एक घंटे की देेरी से साढ़े 9 बजे पहुंची थी। यहां पर पहले से ही भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन यहां 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भूपेंद्र यादव की ओर से भगवा पटका पहनाना सभी के लिए संदेश था। इसी मंच पर ...

दिल्ली- अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर रेवाड़ी से होकर गुजरेगा

   हरियाणा/रेवाड़ी। दिल्ली- अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का खाका अर्थात डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह कॉरिडोर रेवाड़ी जिले से होकर गुजरेगा। इस कॉरिडोर को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को पर्यावरण और सामाजिक परामर्श विषय पर बैठक की। जिसमें आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए गए बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने की। उनके साथ कॉरपोरेशन की एएसडीओ निकिता, पर्यावरण सलाहकार रिषभ सहगल और मयंक भूषण झा, एसआईए सर्वे के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष पांडे, टीम लीडर डॉ. गगन पात्रा उपस्थित थे। बैठक में कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने पावर प्वांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से हाई स्पीड रेल का खाका प्रस्तुत करते हुए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिया। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पर्यावरण सलाहकार रिषभ सहगल ने बताया कि यह रेल कॉरिडोर दिल्ली अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 886 किलोमीटर हैै। यह ट्रैक रेवाड़ी-जयपुर हाईवे के साथ-साथ अहमदाबाद जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत दिल्ली से अहमदाबाद तक कुल 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें रेवाड़ी जिले में भी ...

आखिर क्यों राजस्थान की सीमा से कदम वापस खींचने पड़े केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को, गोद बलाहा से राजस्थान जाने की बजाए क्यों वापस पहुंचे रामपुरा हाउस

  जरा ठहरिये जनाब! गुरुग्राम और राजस्थान के रास्ते में रामपुरा हाउस भी है। पहले यहां डिनर का आनंद लीजिए फिर आगे की यात्रा कीजिए। आखिर क्यों राजस्थान की सीमा से कदम वापस खींचने पड़े केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को।  गोद बलाहा से राजस्थान जाने की बजाए क्यों वापस पहुंचे रामपुरा हाउस।   हरियाणा/ रेवाड़ी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करते हुए रेवाड़ी में प्रवेश करने के बाद नारनौल के गोद बलाहा से सीधे राजस्थान की ओर रवाना होना था। उनका यह कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें गोद बलाहा से डिनर के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के रामपुरा स्थित निवास पर लौटना पड़ा। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह के साथ चुनिंदा नेताओं के बीच डिनर पर लंबी बातचीत की। इस डिनर और बातचीत के बड़े मायने निकलते हैं। दरअसल, अहीरवाल में भाजपा के कुछ पुराने नेताओं को अभी तक अहीरवाल के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह की पार्टी में उपस्थिति हजम नहीं हो पा रही है। जब भी भाजपा में राव के खिलाफ कोई माहौल नजर आता है, तो विरोधी खेमे की बांछें खिल उठती हैं। ऐसा...

जन आशीर्वाद यात्रा, पार्टी का यह कदम अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत को कितना रास आएगा यह कहना मुश्किल

  हरियाणा की राजनीति से दूर रखा है। अब अचानक उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अहीरवाल में राजनीति चमकाने का मौका दिया है। सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में यादव पहले मंत्री हैं जो सांसद राजस्थान से हैं और यात्रा हरियाणा में निकाल रहे हैं। हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट में अपनी पकड़ बनाने के बाद भाजपा अब अहीरवाल की राजनीति में अपना झंडा गाड़ना चाह रही है। फिलहाल पार्टी को यहां दूसरे दलों से आए नेताओं के सहारे राजनीति करनी पड़ रही है। पार्टी यहां अपना आधार बनाना चाह रही है। हरियाणा में सात साल सत्ता का सुख भोगने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोची समझी रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को यहां जन आशीर्वाद यात्रा के नायक के तौर पर उतारा है। पार्टी का यह कदम अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत को कितना रास आएगा यह कहना मुश्किल है, क्योंकि राव इस समय भाजपा के सहारे ही अपनी राजनीति की गाड़ी दौड़ा रहे हैं। भूपेंद्र यादव भले ही राजस्थान से सांसद हैं, लेकिन उनका आगाज हरियाणा से हुआ है। इसके पीछे तर्क यह है कि वे रहने वाले हरियाणा के है...

जन आशीर्वाद यात्रा,कापड़ीवास बॉर्डर से रेवाड़ी तक राव विरोधियों ने 10 से ज्यादा जगह बरसाए फूल; दोपहर बाद राव इंद्रजीत ने यादव को डिनर का निमंत्रण देकर सबको चौंकाया

   हरियाणा /रेवाड़ी हरियाणा की राजनीति में हमेशा ही अहम भूमिका निभाने वाले अहीरवाल इलाके के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास है, क्योंकि मोदी कैबिनेट में मंत्री बने भूपेंद्र यादव आज अहीरवाल क्षेत्र के दौरे पर हैं। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का रेवाड़ी से नारनौल-महेंद्रगढ़ के बीच 10 से ज्यादा जगह पर भाजपाइयों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। भूपेंद्र यादव का स्वागत करने वाले ये भाजपाई नेता अहीरवाल एरिया में राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी रहे हैं। रेवाड़ी में आयोजित सभा में भूपेंद्र यादव ने भी राव इंद्रजीत का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में उन पर जमकर निशाना साधा। भूपेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में नए-नए नेता का उदय जरूरी है। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा महज एक लोकसभा हलके से नहीं बल्कि 6 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और इसमें हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान भी शामिल है। गुरुग्राम से अजमेर तक उनका लगाव रहा है। अहीरवाल की राजनीति में 100 भूपेंद्र यादव पैदा होंगे। उनकी सोच है कि इस इलाके से बड़े नेता निकले। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के साथ-साथ हरियाणा के CM ...

Vyas Media Network

Vyas Media Network