Skip to main content

जन आशीर्वाद यात्रा, पार्टी का यह कदम अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत को कितना रास आएगा यह कहना मुश्किल

 


हरियाणा की राजनीति से दूर रखा है। अब अचानक उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अहीरवाल में राजनीति चमकाने का मौका दिया है। सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में यादव पहले मंत्री हैं जो सांसद राजस्थान से हैं और यात्रा हरियाणा में निकाल रहे हैं।

हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट में अपनी पकड़ बनाने के बाद भाजपा अब अहीरवाल की राजनीति में अपना झंडा गाड़ना चाह रही है। फिलहाल पार्टी को यहां दूसरे दलों से आए नेताओं के सहारे राजनीति करनी पड़ रही है। पार्टी यहां अपना आधार बनाना चाह रही है। हरियाणा में सात साल सत्ता का सुख भोगने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोची समझी रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को यहां जन आशीर्वाद यात्रा के नायक के तौर पर उतारा है। पार्टी का यह कदम अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत को कितना रास आएगा यह कहना मुश्किल है, क्योंकि राव इस समय भाजपा के सहारे ही अपनी राजनीति की गाड़ी दौड़ा रहे हैं।



भूपेंद्र यादव भले ही राजस्थान से सांसद हैं, लेकिन उनका आगाज हरियाणा से हुआ है। इसके पीछे तर्क यह है कि वे रहने वाले हरियाणा के हैं। यादव की पैदाइश हरियाणा के पटौदी विधानसभा के जमालपुर गांव की है। भाजपा में उनका कद तब बढ़ा जब नितिन गडकरी के अध्यक्ष रहते हुए 2010 में वह राष्ट्रीय सचिव बने थे। 2012 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने और अमित शाह के निर्देश पर बिहार चुनाव प्रभारी की कमान मिली।

पेशे से अधिवक्ता भूपेंद्र यादव को केंद्रीय नेतृत्व ने आज तक हरियाणा की राजनीति से दूर रखा है। अब अचानक उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अहीरवाल में राजनीति चमकाने का मौका दिया है। सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में यादव पहले मंत्री हैं जो सांसद राजस्थान से हैं और यात्रा हरियाणा में निकाल रहे हैं। हालांकि उनकी यात्रा राजस्थान के कुछ इलाकों में भी जाएगी, लेकिन वहां वे क्या संदेश देने में सफल होंगे, यह देखना होगा।

उधर, भाजपा ने राव इंद्रजीत को पार्टी में शामिल करने के बाद आज तक फुल फ्लैश केंद्रीय मंत्री नहीं बनाया है। वर्तमान में उनके पास मिनिस्टर ऑफ स्टेट प्लानिंग का स्वतंत्र प्रभार है। अब अहीरवाल में अगर पार्टी का अपना कोई चेहरा है तो वह नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव हैं। अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत का अपना कद है

दक्षिण हरियाणा मेरी जन्मभूमि: भूपेंद्र

भूपेंद्र यादव ने यात्रा के दौरान मीडिया को बयान दिया है कि दक्षिण हरियाणा मेरी जन्मभूमि है, मेरा परिवार यहीं रहता है। इसलिए दक्षिण हरियाणा में यात्रा कर रहा हूं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हरियाणा और राजस्थान में करीब 700 किलोमीटर और 6 से ज्यादा लोकसभा क्षेत्र कवर करूंगा।

इलाके में भाजपा को मजबूत करना उद्देश्य 
वर्तमान में सोहना, नांगल चौधरी, गुरुग्राम, अटेली, बावल, कोसली, पटौदी, नारनौल में भाजपा के विधायक हैं। पार्टी यहां अपने आपको और मजबूत करना चाहती है। हरियाणा में भविष्य की राजनीति करने के लिए पार्टी को यहां पर मजबूत चेहरा चाहिए था। जिसके तहत यादव को उतारा गया है।

डिनर डिप्लोमेसी: राव इंद्रजीत के घर पर यादव का डिनर आज
भूपेंद्र यादव मंगलवार शाम को राव इंद्रजीत के निवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचेगे। दोपहर तक उनके रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम हैं। लिहाजा पार्टी की ओर से डिनर का कार्यक्रम राव के घर पर रखा गया है। जिसके बाद वे राजस्थान की ओर कूच करेंगे


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...