Skip to main content

राव समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा से दूरी बनाए रखी उससे स्पष्ट संदेश था कि भाजपाइयों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं

 


 हरियाणा/रेवाड़ी। हरियाणा के गुरुग्राम से 16 अगस्त को शुरू हुई केंद्रीय श्रम व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति के समीकरणबदलते दिख रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के विरोधियों को भी मंच पर स्थान दिया। इधर, गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी में भी मंगलवार को राव समर्थक पार्टी पदाधिकारी, रेवाड़ी विधानसभा में यात्रा संयोजक, रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन और पार्षद यात्रा से दूरी बनाए रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रात नौ बजे राव इंद्रजीत के आवास पर डिनर के लिए पहुंचे और दोनों नेताओं ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की।

रेवाड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा कापड़ीवास चौक पर सुबह एक घंटे की देेरी से साढ़े 9 बजे पहुंची थी। यहां पर पहले से ही भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन यहां 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भूपेंद्र यादव की ओर से भगवा पटका पहनाना सभी के लिए संदेश था। इसी मंच पर राव विरोधी पूर्व मंत्री जगदीश यादव व बिक्रम यादव की मौजूदगी भी दक्षिण हरियाणा में नई राजनीति का संकेत दे रही थी। गुरुग्राम में भी मंच पर राव विरोधी पूर्व मंत्री राव नरबीर को तव्वजो देते दिखे थे भूपेंद्र यादव। 21 स्थानों पर हुए सम्मान समारोह में यूं तो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मोदी का संदेश लेकर आने की बात कही। मेडिकल में ओबीसी को आरक्षण देने की उपलब्धि भी गिनवाई, लेकिन यह कहना नहीं भूले कि किसी को गफलत में रहने की जरूरत नहीं है।

राव समर्थकों ने विज्ञापन व सोशल साइट पर चलाया अभियान
केंद्रीय राज्य मंत्री सात पहले पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अनबन के चलते कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव लड़वाया और जीत दर्ज करने के बाद केंद्र में राज्य मंत्री भी बना दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा से भाजपा केे बढ़त मिली और 2019 में जब पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं कर सकी दक्षिण हरियाणा लोगों ने पूरा साथ दिया। इसी का मलाल राव समर्थक कर रहे हैं। सोमवार से ही फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से राव के साथ षडयंत्र करने व कमजोर करने के मैसेज चलते रहे। मैसेज में यह भी कहा गया कि राव सरकार बनाना जानते हैं तो उखाड़ना भी जानते हैं। राष्ट्रीय समाचार पत्र में विज्ञापन के माध्यम से भाजपा के सभी नेताओं के फोटो हटाकर समर्थकों ने राव का बड़ा फोटो लगाकर अपनी भड़ास निकाली। समर्थकों का कहना कि पंच का चुनाव तक नहीं जीतने वाले को केंद्रीय मंत्री बना दिया गया, लेकिन राव को राज्य मंत्री तक सीमित रखा जा रहा है। मंगलवार को दिन में समर्थकों की ओर से पूरी तरह से दूरी व सोशल मीडिया पर मौजूदी चर्चा का विषय बनी रही है।
रात 9 बजे डिनर डिप्लोमेसी से दूरी पाटने की कोशिश
केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार सब रात 9 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत यादव के रेवाड़ी स्थित आवास पर डिनर करने पहुंचे। पिछले 2 दिनों से पार्टी की हो रही किरकिरी देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों के बीच डिनर डिप्लोमेसी कहां तक कारगर होगी, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन जिस तरह से राव समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा से दूरी बनाए रखी उससे स्पष्ट संदेश था कि भाजपाइयों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। हालांकि भूपेंद्र यादव को अपने आवास पर बुलाकर राव इंद्रजीत ने बता दिया कि दक्षिण हरियाणा में अभी भी उनका रुतबा कम नहीं हुआ है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...