फाइल फोटो (हरियाणा)रेवाड़ी, 27 अप्रैल जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण चक्र को तोडऩे के लिए व्यवस्थापूर्ण तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी रूप से संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अजय कुमार ने आदेश पारित करते हुए नियमों की अनुपालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। रेवाड़ी जिला में मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए मैक्रो कंटनमेंट जोन के लिए गतिविधियों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। डीसी अजय कुमार ने कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के उद्देश्य से जनहित में रेवाड़ी जिला में बनाए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन में मार्केट, दुकानें, धार्मिक स्थल इत्यादि पूर्णतया बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा अन्य किसी भी रूप से भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है। प्रशासन की ओर से चिह्निïत किए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन के भौगोलिक क्षेत्र को सील किया जा रहा है और संबंधित विभाग व पुलिस टीम को बैरिकेटिंग के आदेश दिए गए ह...