Skip to main content

मैक्रो कंटेनमेंट जोन में मार्कीट, दुकानों के अलावा ये सब बंद रखने के आदेश

 


    फाइल फोटो

 (हरियाणा)रेवाड़ी, 27 अप्रैल 

जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण चक्र को तोडऩे के लिए व्यवस्थापूर्ण तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी रूप से संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अजय कुमार ने आदेश पारित करते हुए नियमों की अनुपालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। रेवाड़ी जिला में मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए मैक्रो कंटनमेंट जोन के लिए गतिविधियों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

डीसी अजय कुमार ने कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के उद्देश्य से जनहित में रेवाड़ी जिला में बनाए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन में मार्केट, दुकानें, धार्मिक स्थल इत्यादि पूर्णतया बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा अन्य किसी भी रूप से भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है। प्रशासन की ओर से चिह्निïत किए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन के भौगोलिक क्षेत्र को सील किया जा रहा है और संबंधित विभाग व पुलिस टीम को बैरिकेटिंग के आदेश दिए गए हैं।

- रेवाड़ी जिला में बनाए 4 मैक्रो कंटेनमेंट जोन :

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सीएमओ की रिपोर्ट पर रेवाड़ी शहर के सैक्टर तीन व सैक्टर चार, धारूहेड़ा शहर के विपुल गार्डन व सैक्टर-6 को मैक्रो कंटनमेंट जोन घोषित किया गया है। मैक्रो कंटेनमेंट जोन में हर संभव आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए संबंधित एसडीएम की मोनिटरिंग रहेगी। मैक्रो कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में शहरी निकाय के माध्यम से बैरिकेटिंग करवा कर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि पीडि़त मरीज से कोरोना का प्रसार न फैले और लोग लापरवाही न बरतें।

यहां यह भी बता दें कि रेवाड़ी सैक्टर 3 में 72, सैक्टर 4 में 30, विपुल गार्डन धारूहेड़ा मे 44 तथा सैक्टर 6 धारूहेड़ा में कोरोना के 34 केस हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...