कोविड संक्रमण से लड़ाई में कोई न कोई मुसीबत आती रहती, पहले आक्सीजन की कमी बनी हुई थी और अब कोरोनारोधी टीके जिले में खत्म हो गए
फाइल फोटो
( हरियाणा)रेवाड़ी : कोविड संक्रमण से लड़ाई में कोई न कोई मुसीबत आती रहती है। पहले आक्सीजन की कमी बनी हुई थी और अब कोरोनारोधी टीके जिले में खत्म हो गए हैं। टीके नहीं होने के चलते लोगों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से ग्रामीण और शहर के कई टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोविड के टीके नहीं लग पाए। केंद्रों तक पहुंचकर बहुत से लोग बिना टीका लगवाए लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बुधवार दोपहर तक टीकों की उपलब्धता हो जाएगी। विभाग की ओर से सीमित स्टाक होने के कारण व्यापक रूप से टीकाकरण कार्यक्रम संचालित नहीं हो पा रहा है। ।
अब तक 1,41,432 नागरिक लगवा चुके हैं टीका जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक एक लाख 41 हजार 432 से अधिक नागरिक कोरोनारोधी डोज ले चुके हैं। पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेना अनिवार्य है। पहली और दूसरी डोज के बीच करीब एक महीने का अंतराल रखा जाएगा। दूसरी डोज लगने के बाद ही शरीर में कोरोना के खिलाफ शक्ति विकसित हो पाएगी। 40 केंद्रों पर लगवा सकते हैं टीका जिले में कोविड टीकाकरण के लिए 40 केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें से नागरिक अस्पताल रेवाडी, सब-डिविजन अस्पताल कोसली, सीएचसी बावल, सीएचसी नाहड़, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी मीरपुर व सीएचसी खोल, पीएचसी सीहा, बासदूधा, कसौला, टांकड़ी, संगवाड़ी, डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गुडियानी, बव्वा, भाड़ावास, मसानी व धारूहेड़ा, सेक्टर चार स्थित डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुतुबपुर व राजीव नगर में निश्शुल्क टीका लगवा सकते हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर लगवाएं टीका निजी टीकाकरण केंद्र ललिता मेमोरियल रेवाड़ी, कलावती अस्पताल, मार्स, डा. एसपी यादव अस्पताल, सिगनस, डा.अश्वनी सक्सेना, मातृका अस्पताल, सिटी हार्ट केयर अस्पताल, विराट अस्पताल, वात्सल्य, डा. केके नगर अस्पताल, यदुवंशी, शांति यादव, आरबी यादव अस्पताल, ओम अस्पताल धारूहेडा, मेडीओम धारूहेडा व आस्था लेबोरेटरी रेवाड़ी में 250 रुपये प्रति डोज भुगतान कर कोविड का टीका लगवा सकते हैं


Comments
Post a Comment