Skip to main content

Posts

सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो चलाने की तैयारी, हर चार घंटे में लिफ्ट होगी सेनेटाइज

  दिल्ली मेट्रो चलने के लिए तैयार है। डीएमआरसी ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए कड़े नियम बनाए हैं। इसके तहत मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर केवल 257 गेट ही खोले जाएंगे। कोरोना के चलते फैसला लिया गया है कि मेट्रो की लिफ्ट में केवल तीन यात्री एक बार में जा सकेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चार घंटे में लिफ्ट को सेनेटाइज किया किया जाएगा। मेट्रो की रेलिंग और एलिवेटर को भी समय समय पर सेनेटाइज किया जाएगा।  वहीं यात्रियों के लिए फेस मास्क और स्क्रीनिंग आवश्यक होगी। लिफ्ट में भी एक बार में केवल तीन यात्रियों को जाने की मंजूरी होगी। दिल्ली एनसीआर में सितंबर से मेट्रो चलाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार इसके लिए पहले ही केंद्र सरकार से कह चुकी है। मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। अनलॉक-4 में दिल्ली मेट्रो के सिर्फ 38 फीसदी गेट से ही यात्रियों का प्रवेश और निकास होगा। दिल्ली मेट्रो के कुल 671 गेट हैं, जिनमें से सिर्फ 257 गेट ही खुलेंगे। स्टेशन के अनुसार से खुलने वाले प्रवेश और निकास द्वार तय कर दिए गए हैं। बड़े इंटरचेंज वाले स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के व्यापक इंतजाम किए जा...

मन व्‍यथ‍ित रहता है तो इस ग्रह का है खेल

  ज्‍योति‍षीय ग्रंथों में ग्रहों की व‍िभ‍िन्‍न स्‍थ‍ित‍ियों से बनने वाले अनेक योग का वर्णन म‍िलता है। इनमें से कुछ शुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ बुरा परि‍णाम देते हैं। इन्‍हीं में एक चर्च‍ित योग है केमद्रुमक योग। ज्‍योत‍िष में यह बहुत ही चर्चि‍त योग है। इसे केमद्रुम और केमद्रुमक  दोनों ही नाम से जाना जाता है। किसी कुंडली में केमद्रुमक योग के बनने ज्‍योति‍षीय दृष्‍ट‍ि से अच्‍छा नहीं माना गया है। कुंडली में इस योग के बनने से जीवन में समस्‍या, संघर्ष और व‍िपरीत परि‍णाम देने वाला योग माना गया है। इसे केमद्रुमक दोष भी कहा जाता है। ज्‍योत‍िषाचार्य व‍िभोर इंदुसुत के अनुसार कुंडली में वास्‍तव में चंद्रमा की विशेष स्‍थ‍ित‍ि बनने वाला यह व‍िशेष योग है। जब क‍िसी कुंडली में चंद्रमा के आगे और पीछे वाले भाव में कोई भी ग्रह न हो, अर्थात चंद्रमा से दूसरा और बारहवां भाव पूरी तरह से खाली हो तो इस तरह बनने वाला योग केमद्रुमक योग कहलाता है। इस योग की गणना में छाया ग्रह राहु और केतु का आंकलन नहीं किया जा सकता।   ज्‍योति‍ष में इस योग का अच्‍छा पर‍िणाम नहीं देने वाला माना गया है। ज‍िस व...

जुर्माना:ऑनलाइन बनेंगे पाल्यूशन सर्टिफिकेट अवधि पार हो चुके वाहनों को नहीं मिलेंगे

   फोटो सोशल मीडिया आरटीए कार्यालय में अभी तक केवल 15 ने ही किया आवेदन जबकि जिले में संख्या 150 से ऊपर चालान से बचने के लिए ऑफलाइन माध्यम से बनने वाले पाल्यूशन सर्टिफिकेट हासिल करने वाले वाहन चालकों के लिए अब मुश्किल होने वाली है। परिवहन विभाग की तरफ से अब सभी वाहन चालकों को ऑनलाइन ही पाल्यूशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे जिसका डाटा विभाग के पास दर्ज रहेगा और ऐसे वाहन चालकों को यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा जिनके वाहन अवधि पार हो चुके हैं। ऐसे में खासतौर से एनसीआर में आने वाले जिलों के वाहन चालकों के लिए यह बड़ी मुश्किल हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों में चलते हैं ऐसे वाहन सड़कों पर वाहनों की चलने की उम्र तय है जिसके तहत डीजल वाहन 10 साल तक और पेट्रोल वाहन 15 साल तक ही चल सकते हैं। चूंकि एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है जिसके चलते एनजीटी की तरफ से पहले भी कई बार आदेश दिया जा चुका है कि सड़कों पर चल रहे अवधि पार वाहनों पर कार्रवाई करके उनको जब्त किया जाए। हालांकि इसकी पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं की जा सकी है जिसके चलते खासतौर एनसीआर के ग्रामीण जिलों में ऐसे वाहनों की तादाद काफी अधिक है ज...

भर्ती केंद्र के लिए राव ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

  रेवाडी: करीब चार वर्ष पूर्व भाड़ावास चौक पर सैनिक भवन में स्थापित किए गए सब भर्ती केंद्र को भर्ती केंद्र में बदलने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद रेवाड़ी में भर्ती केंद्र की स्थापना की उम्मीद जागी है। महज सफेद हाथी बनकर रह गया है उप भर्ती केंद्र 16 नवंबर 2016 को रेवाड़ी में हुई रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ही रेवाड़ी में भर्ती उपकेंद्र खोलने को मंजूरी दी थी। भर्ती उपकेंद्र का युवाओं को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यह महीने में दस दिन ही खुला रहता है। अग्रसेन चौक के निकट स्थित सैनिक भवन के एक कमरे में यह उपकेंद्र चल रहा है। इस केंद्र में महज दो कर्मचारी चरखी दादरी स्थित भर्ती केंद्र से आकर बैठते हैं। यहां ज्यादा से ज्यादा युवाओं को होने वाली भर्ती की जानकारी मिल पाती है। भर्ती केंद्र अगर यहां खुलेगा तो सेना के बड़े अधिकारी यहां बैठने लगेंगे और सेना में जाने के लिए होने वाली तैयारी से लेकर अन्य जानकारी तक उपलब्ध होगी। राव ने मजबूती से रखा पक्ष राव इंद्रजीत सिंह ने रक्षामंत्री राज...

बी फार्मेसी में दाखिले के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

  रेवाड़ी: बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के परिसर में संचालित बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में 60 सीट पर दाखिले होंगे। आवेदन प्रक्रिया के पश्चात विद्यार्थियों को प्राप्तांकों के आधार पर रैंक कार्ड जारी किया जाएगा। रैंक कार्ड के आधार पर काउंसिलिग की जाएगी। उसके पश्चात विद्यार्थियों को सीट अलॉट होगी तथा सीट अलॉट होने के बाद विद्यार्थी जमा करा सकेंगे। दाखिले का शेड्यूल - 31 अगस्त तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - 1 सितंबर तक आवेदन व प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन माध्यम से जांच होगी। - 2 सितंबर को शाम पांच बजे बाद रैंक कार्ड जारी होंगे। - 3 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिग फीस जमा करा सकते हैं। - 3 से 7 सितंबर तक पहली काउंसिलिग होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को कैटेगरी प्रमाण पत्र अपलोड करने के साथ ही च्वाइस भरकर लॉक करेंगे। - 8 सितंबर को शाम 5 बजे बाद सीट अलॉट की जाएगी। - 9 से 11 सितंबर तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फीस ...

कोविड से मौत का आंकड़ा हुआ 22

  रेवाड़ी: कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 22 हो गई है। 21 अगस्त को दम तोड़ने वाले जिले के एक गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रिसिपल की मौत का कारण भी चिकित्सकों की टीम ने कोरोना को ही माना है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला में 54 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। वहीं 60 मरीज ठीक भी हुए हैं। घर लाने के बाद हुई मौत जिला के एक गांव के रहने वाले 69 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रिसिपल को पीलिया हुआ था। परिवार के लोग उन्हें जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में लेकर गए थे। वहां 11 अगस्त को जब उनका कोविड टेस्ट हुआ तो वे नेगेटिव पाए गए थे। 16 अगस्त को दोबारा से सैंपल लिया गया। 19 अगस्त को परिवार के लोग उनको अस्पताल से लेकर वापस गांव पहुंचे थे। वापस आने के बाद परिवार को जानकारी मिली कि दूसरी रिपोर्ट में सेवानिवृत्त प्रिसिपल संक्रमित पाए गए हैं। 21 अगस्त को सेवानिवृत्त प्रिसिपल ने दम तोड़ दिया था। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि उनको बुखार व खांसी तक नहीं हुआ तथा न ही कोरोना के कोई अन्य लक्षण उनमें थे। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद अब उनकी मौत को कोरोना से हुई मौत में शामिल किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभ...

अब सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे बाजार

  रेवाड़ी: प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद अब शहरी क्षेत्र के बाजार शनिवार व रविवार की बजाय सोमवार व मंगलवार को बंद रहेंगे। कोविड की रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि व्यापारी वर्ग इन आदेशों से खुश नजर नहीं आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि एक तो पहले ही बाजार में काम नहीं है ऊपर से दो-दो दिन बाजार बंद रखने से उनके सामने कई तरह के संकट आ रहे हैं। पहले शनिवार व रविवार के थे आदेश पिछले सप्ताह ही प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए थे। सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखने के आदेशों से व्यापारी वर्ग खफा था। व्यापारियों का कहना था कि पहले लॉकडाउन में बाजार बंद था और अब सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहेंगे तो वे लोग खाएंगे क्या। अब प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नए आदेश जारी करते हुए सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। शहर में भी दोनों दिन बाजार बंद रहेंगे। शनिवार व रविवार को अब व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकेंगे। सरकार के आदेश हमारी तो समझ से परे है। कभी शनिवार-रविवार तो कभी सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद करने के आदेश दिए...

Vyas Media Network

Vyas Media Network