Skip to main content

जुर्माना:ऑनलाइन बनेंगे पाल्यूशन सर्टिफिकेट अवधि पार हो चुके वाहनों को नहीं मिलेंगे

 

 फोटो सोशल मीडिया

आरटीए कार्यालय में अभी तक केवल 15 ने ही किया आवेदन जबकि जिले में संख्या 150 से ऊपर



चालान से बचने के लिए ऑफलाइन माध्यम से बनने वाले पाल्यूशन सर्टिफिकेट हासिल करने वाले वाहन चालकों के लिए अब मुश्किल होने वाली है। परिवहन विभाग की तरफ से अब सभी वाहन चालकों को ऑनलाइन ही पाल्यूशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे जिसका डाटा विभाग के पास दर्ज रहेगा और ऐसे वाहन चालकों को यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा जिनके वाहन अवधि पार हो चुके हैं। ऐसे में खासतौर से एनसीआर में आने वाले जिलों के वाहन चालकों के लिए यह बड़ी मुश्किल हो जाएगी।
ग्रामीण इलाकों में चलते हैं ऐसे वाहन
सड़कों पर वाहनों की चलने की उम्र तय है जिसके तहत डीजल वाहन 10 साल तक और पेट्रोल वाहन 15 साल तक ही चल सकते हैं। चूंकि एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है जिसके चलते एनजीटी की तरफ से पहले भी कई बार आदेश दिया जा चुका है कि सड़कों पर चल रहे अवधि पार वाहनों पर कार्रवाई करके उनको जब्त किया जाए।

हालांकि इसकी पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं की जा सकी है जिसके चलते खासतौर एनसीआर के ग्रामीण जिलों में ऐसे वाहनों की तादाद काफी अधिक है जो कि तय उम्र के बाद भी सड़कों पर चल रहे हैं। अब सरकार की तरफ से इन वाहनों पर कार्रवाई के साथ एक और नया नियम लागू कर दिया है जिससे इन पर भारी जुर्माना हो सकेगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश बाद सभी पाल्यूशन चेकिंग सेंटरों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया है।जिससे जो भी पाल्यूशन चेकिंग सेंटर संचालक जिस वाहन का सर्टिफिकेट जारी करेगा उसका डाटा परिवहन विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास भी पहुंच जाएगा। ऐसे में जो वाहन अवधि पार हो जाएगा उसका पाल्यूशन सर्टिफिकेट ही जारी नहीं हो पाएगा जिससे उसका चला पाना वाहन मालिक के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...