रेवाड़ी: प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद अब शहरी क्षेत्र के बाजार शनिवार व रविवार की बजाय सोमवार व मंगलवार को बंद रहेंगे। कोविड की रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि व्यापारी वर्ग इन आदेशों से खुश नजर नहीं आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि एक तो पहले ही बाजार में काम नहीं है ऊपर से दो-दो दिन बाजार बंद रखने से उनके सामने कई तरह के संकट आ रहे हैं।
पहले शनिवार व रविवार के थे आदेश
पिछले सप्ताह ही प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए थे। सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखने के आदेशों से व्यापारी वर्ग खफा था। व्यापारियों का कहना था कि पहले लॉकडाउन में बाजार बंद था और अब सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहेंगे तो वे लोग खाएंगे क्या। अब प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नए आदेश जारी करते हुए सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। शहर में भी दोनों दिन बाजार बंद रहेंगे। शनिवार व रविवार को अब व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकेंगे।
सरकार के आदेश हमारी तो समझ से परे है। कभी शनिवार-रविवार तो कभी सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद करने के आदेश दिए जा रहे हैं। अचानक से इस तरह के आदेश देना कहां उचित है। सूचना 15-20 दिन पहले देनी चाहिए ताकि व्यापारियों का मन बन सके।
-
-------------
इससे पूर्व सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और बाजार क्षेत्र में सभी शॉपिग मॉल व दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर) बंद रखने के आदेश दिए थे। पहले के जारी आदेश निरस्त कर दिए गए है तथा शुक्रवार को जारी आदेशों के अनुसार अब इन क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिग मॉल खोलने पर कोई पाबंदी नहीं है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।




Comments
Post a Comment