रेवाड़ी: बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के परिसर में संचालित बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में 60 सीट पर दाखिले होंगे। आवेदन प्रक्रिया के पश्चात विद्यार्थियों को प्राप्तांकों के आधार पर रैंक कार्ड जारी किया जाएगा। रैंक कार्ड के आधार पर काउंसिलिग की जाएगी। उसके पश्चात विद्यार्थियों को सीट अलॉट होगी तथा सीट अलॉट होने के बाद विद्यार्थी जमा करा सकेंगे।
दाखिले का शेड्यूल
- 31 अगस्त तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 1 सितंबर तक आवेदन व प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन माध्यम से जांच होगी।
- 2 सितंबर को शाम पांच बजे बाद रैंक कार्ड जारी होंगे।
- 3 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिग फीस जमा करा सकते हैं।
- 3 से 7 सितंबर तक पहली काउंसिलिग होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को कैटेगरी प्रमाण पत्र अपलोड करने के साथ ही च्वाइस भरकर लॉक करेंगे।
- 8 सितंबर को शाम 5 बजे बाद सीट अलॉट की जाएगी।
- 9 से 11 सितंबर तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करानी होगी तथा संस्थान में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।
- 14 से 16 सितंबर तक दूसरी काउंसिलिग होगी।
- 17 सितंबर को शाम 5 बजे बाद सीट अलॉट की जाएगी।
- 18 से 21 सितंबर तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करानी होगी तथा संस्थान में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।



Comments
Post a Comment