Skip to main content

Posts

Haryana:ACB ने 5 हजार लेते ASI को दबोचा:समन को लेकर थाना कर्मी ने मांगी थी रिश्वत; केस दर्ज

 प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोशल मीडिया  हरियाणा के हिसार के हांसी बस अड्डा के नजदीक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हिसार की टीम ने पुलिस के एक ASI दयानंद को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एएसआई दयानंद की ड्यूटी तोशाम थाना में थी और उसने हांसी के सुनील से किसी अन्य मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट तालिम करवाने की एवज में 5 हजार रुपए की डिमांड की थी। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई दयानंद तोशाम थाना (भिवानी) में समन स्टाफ में लगा हुआ था। वह भिवानी जिला से बाहर के व बाहर के प्रदेशों के समन करवाता था। इस कड़ी में हांसी के रहने वाले सुनील कुमार पर कोई मुकदमा दर्ज था। एएसआई दयानंद मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट को लेकर सुनील कुमार के पास गए। इस दौरान मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट पेश करने को लेकर 5 हजार रुपए की मांग की। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को एएसआई उसके घर आया था। जिसने मुझे कहा तेरे खिलाफ तोशाम अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है और तुझे आज गिरफ्तार करके ले जाऊंगा। इस दौरान पुलिस कर्मी दयानंद ने कहा कि यदि तुम 5000 रूपए दे दो...

हरियाणा के डिप्टी CM ने पेश की मिसाल,दुष्यंत चौटाला ने फतेहाबाद में घायल को देख रुकवाया काफिला, सरकारी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया

फतेहाबाद दौरे के दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की दरियादिली देखने को मिली। रास्ते में उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए काफिला रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने सरकारी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद में 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। फतेहाबाद जा रहे थे डिप्टी CM दरअसल, सोमवार सुबह जब डिप्टी CM फतेहाबाद आ रहे थे, तब बड़ोपल के पास बाइक सवार वहां खड़े थ्री व्हीलर से टकरा गया। दुष्यंत चौटाला की नजर जैसे ही इस दुर्घटना पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल के पास पहुंचे। घायल को उपचार के लिए उन्होंने तुरंत सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इस कारण से वह अपने तय कार्यक्रमों में जाने से लेट हो गए। डिप्टी CM के घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजने की तस्वीरें... घायल पेट्रोल पंप पर करता है काम सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार बरवाला के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फतेहाबाद की तरफ जा रहा था, अचानक रास्ते में रॉन्ग साइड एक थ्री व्हीलर आ गया और उसने टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे डिप्टी सीएम के सुरक्षाकर्मियों ...

Amritpal Arrested: अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार, पुलिस ने शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार  वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में  लिया गया है. अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। अब खबर है कि उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। 18 मार्च से फरार था अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। वह दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में दिखाई दिया। उसके कईं फोटो और वीडियो भी सामने आए थे। इनमें अमृतपाल खुलेआम घूमता दिखा लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ उस तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बीच अमृतपाल ने वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती भी दी और कहा कि कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। लगातार ठिकाने बदलता रहा अमृतपाल अमृतपाल सिंह 18 मार्च को मोगा के सीमावर्ती इलाके कमालके से फरार हुआ था। जिसके बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। अमृतपाल को ढूंढने में पंजाब पुलिस के 80 हजार जवानों...

Haryana:बिजली कनेक्शन के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेता एएमएल गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

हरियाणा के यमुनानगर में बिजली निगम के सहायक लाइन मैन (ALM) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने नया बिजली कनेक्शन जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि गांव गोलनपुर के सचिन कुमार ने नए बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम में आवेदन किया था। कनेक्शन के लिए उसकी फाइल निगम के सहायक लाइनमैन ऋषि पाल के पास आयी हुई थी। उसने कनेक्शन जारी करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत के बिना वह कनेक्शन जारी करने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा था। परेशान होकर सचिन ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दी। एसीबी ने एएलएम ऋषिपाल को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की। इसके लिए एमएसएमई केंद्र, यमुनानगर के सहायक निदेशक विश्व प्रताप सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। इसके बाद सचिन को 10 हजार रुपए देकर ऋषिपाल के पास भेजा गया। 10 हजार के नोटों पर केमिकल लगाया गया था ओर साथ ही इनके नंबर भी नोट किए गए थे। सचिन ने ऋषिपाल को रिश्वत दी तो एसीबी ने इशारा मिलते ही कार्यालय में ...

Rahul Gandhi: राहुल ने सौंपा अपना आधिकारिक आवास, कहा- यह सच बोलने की कीमत

 फोटो सोशल मीडिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद के तौर पर मिला अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपना सरकारी आवास खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल तक यह घर दिया, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरा भाई जो कुछ भी कह रहा है वह सच है। उन्होंने सरकार के बारे में सच बोला, जिसका वह खामियाजा भुगत रहे हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में तुगलक लेन का अपना आधिकारिक बंगला सौंप दिया।  कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने पर कहा कि वे अब यह घर किसी को भी दे सकते हैं। जिस तरह से मोदी सरकार और अमित शाह राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं, वह पूरी तरह से राज...

हरियाणा के कृषि मंत्री अफसरों पर भड़के:23 मंडियों में सरसो की आवक कम, कारण बताओ नोटिस थमाया, रेवाड़ी-कोसली के मंडी सेक्रेटरी बदले

हरियाणा की 23 मंडियों में सरसों की आवक कम होने पर सूबे के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए मंडी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही रेवाड़ी और कोसली के मंडी सचिवों को बदलने के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री ने चेतावनी दी है कि मंडियों में सरसों की कम आवक के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऑयल मिलों का होगा फिजिकल वैरिफिकेशन कृषि मंत्री जेपी दलाल की सख्ती के बाद हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने ऑयल मिलों के फिजिकल वैरिफिकेशन के आदेश जारी कर दिए हैं। सूबे के चरखीदादरी, ऐलनाबाद, आदमपुर, रेवाड़ी सहित कई में ऑयल मिल में फिजिकल वैरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ ही मंडियों में सरसों की आवक कम होने पर ऑयल मिलों में सरसों का स्टॉक भी चैक किया जाएगा। 25 अप्रैल को देनी होगी रिपोर्ट हरियाणा के कृषि मंत्री ने ऑयल मिलों के फिजिकल वैरिफिकेशन के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया है। इसके बाद सभी जोनल एडमिनिस्ट्रेटर्स को 25 अप्रैल तक ऑयल मिल की फिजिकल वैरिफिकेशन रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा दादरी, कोसली, आदमप...

Haryana:9वीं-11वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला:ऑनलाइन अंक अपलोड करना जरूरी; ऐसा न किया तो बोर्ड एग्जाम में नो एंट्री

 प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोशल मीडिया हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं-11वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने स्कूल के द्वारा छात्र छात्राओं के एग्जाम के अंक ऑनलाइन अपलोड करना जरूरी कर दिया है। जिस स्टूडेंट्स के नंबर अपलोड नहीं किए जाएंगे, उसे 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 24 अप्रैल से अपलोड होंगे अंक हरियाणा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध राजकीय, अराजकीय स्कूलों, गुरूकुल, विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2022-23 के छात्र छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 24 अप्रैल से 8 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड किए जाने हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना होगा। जल्द आएगा बोर्ड एग्जाम रिजल्ट हरियाणा में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जल्द आएगा। संभावना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले हफ्ते में बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी ...

Vyas Media Network

Vyas Media Network