हरियाणा के कृषि मंत्री अफसरों पर भड़के:23 मंडियों में सरसो की आवक कम, कारण बताओ नोटिस थमाया, रेवाड़ी-कोसली के मंडी सेक्रेटरी बदले
हरियाणा की 23 मंडियों में सरसों की आवक कम होने पर सूबे के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए मंडी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही रेवाड़ी और कोसली के मंडी सचिवों को बदलने के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री ने चेतावनी दी है कि मंडियों में सरसों की कम आवक के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
ऑयल मिलों का होगा फिजिकल वैरिफिकेशन
कृषि मंत्री जेपी दलाल की सख्ती के बाद हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने ऑयल मिलों के फिजिकल वैरिफिकेशन के आदेश जारी कर दिए हैं। सूबे के चरखीदादरी, ऐलनाबाद, आदमपुर, रेवाड़ी सहित कई में ऑयल मिल में फिजिकल वैरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ ही मंडियों में सरसों की आवक कम होने पर ऑयल मिलों में सरसों का स्टॉक भी चैक किया जाएगा।
25 अप्रैल को देनी होगी रिपोर्ट
हरियाणा के कृषि मंत्री ने ऑयल मिलों के फिजिकल वैरिफिकेशन के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया है। इसके बाद सभी जोनल एडमिनिस्ट्रेटर्स को 25 अप्रैल तक ऑयल मिल की फिजिकल वैरिफिकेशन रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा दादरी, कोसली, आदमपुर, पुनहाना, ऐलनाबाद की ऑयल मिलों पर भी अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
यहां देखें ऑर्डर...


Comments
Post a Comment