HBSE : बोर्ड की हिंदी परीक्षा में पहले दिन ही जमकर चली नकल, 165 केस दर्ज, 3 सेंटर पर Exam रद्द, 2 सेंटर शिफ्ट, 3 सुपरवाइजर रिलीव
भिवानी हरियाणा में बुधवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी ( शैक्षिक/मुक्त विद्यालय ) की परीक्षा के लिए 1133 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2,61,657 परीक्षार्थी प्रवष्टि हुए तथा नकल के 165 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी से कौताही बरतने पर प्रदेशभर में 03 सुपरवाइज़र ड्यूटी से रिलीव, 03 परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द एवं 02 परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नकल के 165 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ.जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जिला-भिवानी के लोहारू उपमंडल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 02 मामले पकड़े। मढ़ौली कलां के दोनों परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर केन्द्र की बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है तथा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. मढ़ौली कलां-1 (बी-1) व रा.व.मा.वि. मढ़ौली कलां-2 (बी-2) को 31 मार्च की परीक्षा के बाद आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों को बहल में शिफ्ट कर दिया गया है। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उडऩदस...