हरियाणा/रेवाड़ी। रेल प्रशासन ने एक अप्रैल से ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंर्पक अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 12915, अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 1 अप्रैल से अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय शाम साढ़े 6 बजे के स्थान पर प्रतिदिन शाम 7.15 बजे रवाना होकर अगले दिन अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस 1 अप्रैल से दिल्ली से अपने निर्धारित समय दोपहर 3.20 बजे ही रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.40 बजे के स्थान पर प्रतिदिन 6.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से समय सारणी के अनुसार आश्रम एक्सप्रेस शाम को सवा सात बजे अहमदाबाद से रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन सुबह 10 दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार दिल्ली से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन रवाना होकर शाम 4.58 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन रेवाड़ी से रवाना होकर अगले दिन यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। रेलवे की ओर से रेवाड़ी से दिल्ली के मध्य ठहराव एवं संचालन समय पूर्ववत रहेंगे।


Comments
Post a Comment