Skip to main content

HBSE : बोर्ड की हिंदी परीक्षा में पहले दिन ही जमकर चली नकल, 165 केस दर्ज, 3 सेंटर पर Exam रद्द, 2 सेंटर शिफ्ट, 3 सुपरवाइजर रिलीव

 


भिवानी हरियाणा में बुधवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी ( शैक्षिक/मुक्त विद्यालय ) की परीक्षा के लिए 1133 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2,61,657 परीक्षार्थी प्रवष्टि हुए तथा नकल के 165 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी से कौताही बरतने पर प्रदेशभर में 03 सुपरवाइज़र ड्यूटी से रिलीव, 03 परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द एवं 02 परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नकल के 165 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ.जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जिला-भिवानी के लोहारू उपमंडल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 02 मामले पकड़े। मढ़ौली कलां के दोनों परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर केन्द्र की बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है तथा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. मढ़ौली कलां-1 (बी-1) व रा.व.मा.वि. मढ़ौली कलां-2 (बी-2) को 31 मार्च की परीक्षा के बाद आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों को बहल में शिफ्ट कर दिया गया है।

बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उडऩदस्ते द्वारा जिला नुंह में तावडू के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 16 मामले पकड़े। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़न दस्ते द्वारा उपमण्डल-नरवाना के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी। इसके पश्चात उडऩदस्ते द्वारा जिला जीन्द में जुलाना के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा नकल के 17 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उन द्वारा जिला-जीन्द में जुलाना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि. जुलाना-3 (बी-1) में तैनात सुपरवाइज़र रामेश्वर दत्त पाण्डे, प्रवक्ता कम्प्यूटर साइंस, रा.क.व.मा.वि. जुलाना-1 (बी-1) में तैनात सुपरवाइजर सुषमा, प्रवक्ता भौतिकी, व मंजु, प्रवक्ता इतिहास को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा की पवत्रिता भंग होने के कारण रा.क.व.मा.वि. जुलाना-2 (बी-2) परीक्षा केन्द्र की की परीक्षा रद्द की गई है। एसटीएफ नं०-03 द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., करौला (उपमण्डल पटौदी) पर परीक्षा की पवत्रिता भंग होने के कारण हिंदी विषय की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई है।

नकल पर अकुंश लगाने के गठित किए गए विशेष उडऩदस्तों द्वारा 61 नकल के मामले दर्ज किए गए, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उडऩदस्तों के 45, उपाध्यक्ष के स्पेशल उडऩदस्तों के 09 तथा सचिव के स्पेशल उडऩदस्तों के 07 केस शामिल है। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने 14 केस पकड़े तथा अन्य उडऩदस्तों द्वारा नकल के 55 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में चल रही वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के दौरान ड्यूटी पर कौताही बरतने के कारण रिलीव किए गए स्टॉफ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।इस परीक्षा में करीब 2,61,657 परीक्षार्थी प्रवष्टि हुए, जिनके लिए प्रदेशभर में स्थापित 1133 परीक्षा केंद्रों पर 1133 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए। परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई हैं। परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड के 372 अतप्रिभावी उडऩदस्तों द्वारा प्रदेशभर के केंद्रों पर पूर्ण दबाव बनाए रखा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...