दवा बताया, कैंटर में निकली 25 लाख की अवैध दारू:आगरा में GST टीम ने दवा समझकर पकड़ा कैंटर, निकली हरियाणा मार्का की अवैध शराब
आगरा में पुलिस द्वारा कैंटर से बरामद की गईं हरियाणा मार्का लगी अंग्रेजी शराब की पेटियां। आगरा में 25 लाख रुपए की हरियाणा मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। कैंटर में दवाएं होने की जानकारी पर जीएसटी टीम उसे पकड़कर कार्यालय ले गई थी। जब पुलिस पहुंची तो उसमें दवा की जगह अवैध शराब निकली। कैंटर में भरी अवैध शराब की पेटियां। लोहामंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मथुरा से नेशनल हाईवे पर कैंटर आ रहा है, उसमें अवैध शराब है। पुलिस ने इस पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी जीएसटी टीम की भी रास्ते में चेकिंग चल रही थी। जीएसटी टीम कैंटर की चेकिंग की तो चालक उसमें दवाएं बताईं। जीएसटी टीम ने कैंटर चालक से बिल मांगे तो उसने दवाओं के बिल दिखा दिए। जिस कंपनी के बिल दिखाए उस पर राज्य सरकार का बकाया है, इसलिए जीएसटी टीम कैंटर को पकड़कर चालक समेत जयपुर हाउस कार्यालय ले गई। इधर, पुलिस कैंटर का इंतजार कर रही थी लेकिन काफी देर तक चेकिंग के बाद कैंटर नहीं आया तो पता लगाते हुए पुलिस जीएसटी कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने जीएसटी अधिकारियों को पूरी कहानी बताई। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों ने कैंटर तलाशी की अनुमति...