Skip to main content

Nursery Admission Age 2023-24: नर्सरी में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए बच्चे की उम्र, जानिए


 प्रतीकात्मक फोटो फोटो सोशल मीडिया 

Nursery Admission Age: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन नर्सरी में कराना चाहते हैं तो आप सोच रहे होंगे कि आपके बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए? ऐसे में आपको बता दें कि नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 3 वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित की गई है। नई शिक्षा नीति 2020 में 3 से 8 साल तक बच्चों को सीखने के बुनियादी चरण में पांच वर्ष शामिल किया गया है। 3 साल से लेकर 6 साल तक की उम्र तक प्री स्कूलिंग यानि कि प्ले ग्रुप, नर्सरी और केजी की कक्षाएं शामिल हैं। ऐसे में आप 3 साल की उम्र में अपने बच्चे का एडमिशन नर्सरी में करा सकते हैं।



6 साल की उम्र में कक्षा एक में करा सकते हैं प्रवेश
अगर आपके बच्चे ने नर्सरी की पढ़ाई कर ली है, तो आप उसे 6 वर्ष की उम्र में कक्षा एक में प्रवेश दिला सकते हैं। इससे कम उम्र में बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर बीते दिनों केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश भी जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कोई भी राज्य कक्षा एक में 6 साल से कम उम्र में एडमिशन न दें।

कई राज्य 5 साल में ही देते थे कक्षा एक में प्रवेश
देश के कई राज्यों में 5 वर्ष की उम्र में ही कक्षा पहली में प्रवेश दे दिया जाता था। जानकरों और शिक्षाविदों की मानें तो कम उम्र में कक्षा एक में एडमिशन के चलते बच्चों पर दबाव ज्यादा होता था, जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। इसके चलते वे अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर पाते थे। वहीं, इस उम्र में एडमिशन लेने वाले बच्चों का प्रदर्शन भी आगे की कक्षाओं में 6 साल में प्रवेश लेने वाले बच्चों से कम होता था। इसके अलावा इस नियम के लागू होने से सभी राज्यों में एक ही आयु में बच्चों को एडमिशन मिलेगा। यही वजह है कि शिक्षा विभाग ने कक्षा एक में एडमिशन के लिए 6 वर्ष की उम्र निर्धारित की है। हालांकि, देश में कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बच्चों को कक्षा पहली में 6 वर्ष की उम्र में ही प्रवेश दिया जाता है।

आपको बता दें कि नई शिक्षा नीति 2020 में बच्चों के लिए प्राथमिक चरण में सीखने के लिए 8 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इसमें 6 साल की उम्र तक स्कूलिंग यानि कि नर्सरी, प्ले ग्रुप और केजी की कक्षाएं शामिल हैं। वहीं, 6 साल की उम्र में कक्षा एक और सात साल की उम्र में कक्षा दो में प्रवेश का प्रावधान है। वहीं, अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो उसे 8 वर्ष की उम्र में भी कक्षा दूसरी में पढ़ाया जा सकता है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...