Haryana:खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अकाउंटेंट और क्लर्क को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम।
हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अकाउंटेंट और क्लर्क को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक डिपो होल्डर का कमिशन जारी करने की एवेज में 28 हजार रुपए मांगे गए थे। आज कार्यालय में 20 हजार रुपए लेते ही विजिलेंस ने रेड कर रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।
यमुनानगर के विजिलेंस इंस्पेक्टर सतपाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक डिपो होल्डर गुलाब सिंह ने उनको शिकायत प्राप्त हुई थी कि यमुनानगर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारी विकास चंद और आजाद उनसे राशन डिपो का बकाया कमीशन दिए जाने की एवज में 28 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।
विजिलेंस टीम द्वारा दोनों को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गुलाब यमुनानगर के गांव का रहने वाला है और उसकी पत्नी के नाम पर गांव में राशन डिपो है। उसी की एवज में विभाग से कमीशन दिए जाने के नाम पर अकाउंटेंट विकास चंद और क्लर्क आजाद पैसों की डिमांड कर रहे थे।
28 हजार में पूरा सौदा तय हुआ था। आज 20 हजार रुपए दिए गए। सूचना पर विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय से दोनों रिश्वतखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।



Comments
Post a Comment