Skip to main content

Lok Poll Survey: हरियाणा में मुंह की खाएगी BJP? चुनाव से पहले चौंका रहा नया सर्वे, ये 5 बातें हिला देंगी आपको!

 


-चुनावी राज्य हरियाणा को लेकर 'लोक पोल' (Lok Poll) ने सर्वे किया है. सर्वे से पता चला है कि 90 विस सीटों वाले प्रदेश में बीजेपी को झटका लग सकता है.



-लोक पोल सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. उसे 58-65 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि उसका वोट शेयर 46-48% हो सकता है.



-बीजेपी के संदर्भ में बात करें तो ताजा सर्वे बताता है कि उसको 20-29 सीटें हासिल हो सकती हैं और उसे सिर्फ 35-37% वोट शेयर से ही संतोष करना पड़ सकता है.

-विस चुनाव के पहले आए सर्वे के रिजल्ट यह भी संकेत देते हैं कि तीन से पांच सीटें अन्य के पास जा सकती हैं और उनका वोट शेयर सात से आठ फीसदी रह सकता है.

-सीटों और वोट शेयर से इतर लोक पोल के सर्वे के जरिए जो पांच सबसे बड़ी और अहम बातें निकलकर आईं, उनमें यह भी संभावना है कि यह चुनाव बाईपोलर रहेगा.



-सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी में फाइट रहेगी, जबकि जेजेपी और आईएनएलडी जैसे क्षेत्रीय दलों का असर न के बराबर रहेगा.

-कांग्रेस को जीत दिलाने में जाति अहम फैक्टर निभा सकती है. सर्वे की मानें तो जाट, जाट सिख और जाटव बड़े स्तर पर कांग्रेस के समर्थन में जाएंगे.



-एंटी इन्कंबेंसी (बीजेपी विरोधी लहर) फैक्टर के साथ यात्रा का असर भी पड़ा है. कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा का भी खासा प्रभाव देखने को मिला.



-सर्वे ने इस बात की ओर से भी इशारा किया कि बीजेपी जीटी रोड बेल्ट पर वोटबैंक को साधने और जुटाने में नाकाम (दो गुटों में 'बंटने' के चलते) रही.सर्वे ने इस बात की ओर से भी इशारा किया कि बीजेपी जीटी रोड बेल्ट पर वोटबैंक को साधने और जुटाने में नाकाम (दो गुटों में 'बंटने' के चलते) रही



.-लोक पोल के सर्वे ने यह भी बताया कि शहरी वोटरों ने खुद को नजरअंदाज किया पाया. उन्होंने देखा कि बेरोजगारी के चलते ड्रग अब्यूज 2014 के बाद बढ़ी.

-लोक पोल ने 26 जुलाई से 24 अगस्त, 2024 के बीच यह सर्वे किया है, जिसका सैंपल साइज 67,500 था. पोर्टेबल डिवाइस पर फेस टू फेस इंटरव्यू किए गए थे.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...