Skip to main content

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस-JJP में घमासान:दुष्यंत चौटाला बोले- सशर्त समर्थन को तैयार, हुड्‌डा का पलटवार- पहले 14 MLA इकट्‌ठे करके लाओ, हुड्‌डा कह चुके- हमारे पास आंकड़ा कम,ऐसे में भाजपा की राज्यसभा चुनाव की राह आसान

 


हरियाणा में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी (JJP) में घमासान तेज हो गया है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला 14 विधायक इकट्‌ठा कर अपना प्रत्याशी उतार दें तो हम उनका समर्थन करने को तैयार हैं।

हुड्‌डा ने आगे कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि वह 14 विधायक इकट्ठे होकर हमें कन्फर्म कर दें तो हम उम्मीदवार दे देंगे। चाहे वह अपना प्रत्याशी दे दें, लेकिन 14 विधायक इकट्ठे तो हो जाएं। अगर वह 14 विधायक एकत्रित होकर अपना प्रत्याशी उतारें तो भी हमें कोई एतराज नहीं है। पहले 14 इकट्ठे तो हों। अगर BJP के खिलाफ उनकी नीयत है तो इकट्‌ठे हो जाएं, कांग्रेस उसी समय समर्थन कर देगी।

दुष्यंत ने कांग्रेस को समर्थन देने कही थी बात
दुष्यंत चौटाला ने एक दिन पहले चंडीगढ़ में शर्त रखते हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने की बात कही थी। दुष्यंत ने कहा था कि अगर कांग्रेस प्रदेश के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, कॉमनवेल्थ खिलाड़ी, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को संयुक्त उम्मीदवार बनाए तो हम समर्थन देने को तैयार हैं।

मगर, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पहले से ही हथियार डाल चुके हैं। वह कह रहे हैं कि 'हमारे पास नंबर गेम नहीं है।' राजनीति में हार-जीत तो लगी रहती है। कम से कम चुनाव तो लड़ना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता की ओर से कहना कि कांग्रेस के पास नंबर नहीं है। कांग्रेस नेता पहले ही BJP के साथ मैच फिक्स करके बैठे हैं।

हुड्‌डा कह चुके- हमारे पास आंकड़ा कम

पिछले दिनों सोनीपत में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा था कि हमने लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे साफ संदेश मिल रहा है कि हम विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने जा रहे है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि हमारे पास आंकड़ा कम है।

हरियाणा में राज्यसभा की 5 सीटें

हरियाणा में राज्यसभा की कुल 5 सीटें हैं। इन सीटों में 3 भाजपा के पास है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा काबिज है। भाजपा ने सुभाष बराला, रामचंद्र जांगड़ा और कृष्ण लाल पंवार को राज्यसभा भेजा है।

वहीं कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्‌डा राज्यसभा सांसद थे। उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई है। ऐसे में भाजपा राज्यसभा सीट पाना चाहती हैं। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नंबर गेम का हवाला देकर अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में भाजपा की राज्यसभा चुनाव की राह आसान हो गई है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...