हरियाणा के मंत्री ने समाजसेवी को हड़काया:गुलदस्ता लेने से इनकार किया, कहा- तुम्हारा दिमाग खराब, तुम एंटी हो, जो करना है कर लेना
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में हिसार के एक समाजसेवी मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। कमल गुप्ता गुलदस्ता लेने से मना कर देते हैं। वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'आप लोगों का दिमाग खराब है, तुम एंटी हो'।
बात यहीं खत्म नहीं हुई। मंत्री इसके बाद अपनी गाड़ी का शीशा उतारते हैं और फिर कहते हैं कि जो करना है, वो आप कर लें।
वायरल वीडियो स्वास्थ्य मंत्री के गृह सिटी हिसार का है। डॉ. कमल गुप्ता बीते रविवार को हिसार भाजपा कार्यालय में पहुंचे थे। यहां अन्य लोगों की तरह समाजसेवी योगराज शर्मा भी गुलदस्ता लेकर मंत्री के सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
हां पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मेयर गौतम सरदाना सहित अन्य नेता मौजूद थे। सभी ने डॉ कमल गुप्ता को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।
समाजसेवी योगराज शर्मा ने बताया कि भाजपा दफ्तर में भीड़ होने के कारण डॉ. कमल गुप्ता ने सभी को कहा कि बाहर आकर उन्हें बधाई दें। इसके स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता बाहर आ गए और गाड़ी में बैठने लगे। इस दौरान योगराज मंत्री को गुलदस्ता भेंट करने लगा।
लोगों ने पीछे धकेला
योगराज को देख कर मंत्री कमल गुप्ता भड़क गए। उन्होंने गुलदस्ता पकड़ने से इनकार कर दिया। इस बीच मंत्री सिक्योरिटी भी योगराज को वहां से हटाने के लिए एक्टिव हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोग योगराज शर्मा को पीछे कर देते हैं और मंत्री वहां से कार में बैठकर चले जाते हैं।
शहर के मुद्दे उठाते रहते हैं योगराज
पटेल नगर निवासी योगराज शर्मा हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और अविवाहित हैं। वर्तमान समय में लगातार शहर के मुद्दे उठाते रहे हैं। जिसके चलते सरकार के द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। हाल ही में उन्होंने टाउन पार्क का नवनिर्माण न करने का मुद्दा उठाया है। जिसके नवनिर्माण का उद्घाटन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने किया था।



Comments
Post a Comment