Skip to main content

हरियाणा के मंत्री के किसानों को लेकर बिगड़े बोल:बोले- घर वाली इनकी नहीं सुनती; किसी की बहु भाग रही, फिर भी किसानों का ठेका ले रहे



किसान नेताओं को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बड़ा बयान दिया है।

किसान नेताओं को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि घर वाली तक उनकी नहीं सुनती है। इसके बाद भी उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। यह सच्चाई है, मैं सबको जानता हूं। किसी पर 5 मुकदमें, किसी पर 3 मुकदमे हो रखे हैं। उल्टे उल्टे काम कर रहे है। किसी की बहु भाग रही उसके बाद भी वह किसानों का ठेका ले रहे हैं। मंत्री के इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। जनवादी महिला समिति ने कृषि मंत्री जेपी दलाल के महिला विरोधी बयान की कड़ी आलोचना की है। और मांग की है कि वे अपने घटिया व बेहूदा बयान को तुरंत वापस लें और जनता से माफी मांगे।

मंत्री का महिला विरोधी बयान

जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता व महासचिव उषा सरोहा ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कल किसान आन्दोलन व उसके नेतृत्व के बारे में बोलते हुए बेहूदगी की सारी हदें पार दी। उन्होंने ना केवल किसान नेताओं बल्कि महिलाओं के बारे में अत्यंत निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उनका बयान उनकी ओछी मानसिकता व घटिया तरबियत को उजागर करता है।महिलाओं को अपमानित करने वाले ऐसे विरोधी बयानों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

SKM ने जताया विरोध

पंचकूला में हुए किसानों के महापड़ाव में हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल की घोर निंदनीय टिप्पणियों के लिए कड़ी भर्त्सना की गई और उनको किसानों से माफी मांगने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री के भाषण का एक विडियो वायरल है जिसमें वह आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में बहुत बेटियों की घोर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

इन मांगों को लेकर था किसानों का महा पड़ाव

हरियाणा के किसानों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली बिल संशोधन की वापसी, फसल खराबे के मुआवजे, पोर्टल की समस्याओं, क़र्ज़ मुक्ति आदि मुद्दों पर और ट्रेड यूनियनों की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी, स्थाई काम के स्थाई रोजगार, ठेका संविदा कर्मियों की रेगुलराइजेशन , पुरानी पेंशन बहाली,ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल व लेबर कोड को लेकर तीन दिवसीय महापड़ाव शुरू किया गया था। इसमें सूबे के 15 किसान संगठन शामिल हुए थे।

11 को किसान करेंगे हिसार में मीटिंग

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।