Skip to main content

हाईस्पीड ट्रेन आसान करेगी नोएडा फरीदाबाद और गुरुग्राम की राह, 30 मिनट में ही एक से दूसरे शहर पहुंच जाएंगे लोग


 प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोशल मीडिया

फरीदाबाद: सबकुछ प्लान के अनुसार हुआ तो भविष्य में फरीदाबाद से नोएडा और गुरुग्राम आना-जाना आसान हो जाएगा। लोग केवल 30 मिनट में ही दोनों शहरों तक पहुंच जाएंगे। मास्टर प्लान-2041 का ड्राफ्ट तैयार करने का जिम्मा फरीदाबाद मैट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी को मिल चुका है। एफएमडीए फरीदाबाद से नोएडा के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने की प्लानिंग कर रहा है। इस ट्रेन कॉरिडोर को बाद में गुरुग्राम से भी जोड़ा जाएगा। वैसे चर्चा है कि हाई स्पीड ट्रेन को जेवर ग्रीन एक्सप्रेसवे के साथ वाले रूट पर बनाया जाएगा, लेकिन इस प्लान का रूट बाद में बदला भी जा सकता है।

मास्टर प्लान-2041 के तहत हाई स्पीड कॉरिडोर को जेवर ग्रीन एक्सप्रेसवे के साथ तैयार किया जा सकता है, जो सेक्टर-65 से शुरू है। जेवर तक कुल 31 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे है। 24 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में है। एक्सप्रेसवे साहुपुरा, चंदावली, सोतई, फफूंदा, बहवलपुर, पनहेडा खुर्द, नरहावली, महमदपुर, मोहियापुर, छांयसा, हीरापुर और मोहना के रास्ते होकर गुजरेगा। ऐसा विचार किया जा रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर भी इसी के साथ बनाया जाए। ठीक इसी तरह सेक्टर-65 से कॉरिडोर को गुड़गांव से जोड़ दिया जाएगा। इसका रूट सेक्टर-65 से पृथला ऑर्बिट रेल कॉरिडोर हो सकता है। वहां से सीधा मानेसर से जोड़ दिया जाएगा।

बेहतर नहीं है कनेक्टिविटी
इस वक्त फरीदाबाद से नोएडा के लिए बेहतर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है। यहां से बड़ी संख्या में लोग काम के लिए नोएडा और गुड़गांव जाते हैं। निजी वाहनों के लिए नोएडा का सड़क मार्ग आसान रूट नहीं है। नोएडा तक डायरेक्ट कोई बस भी नहीं है। नोएडा बस से जाना हो तो पहले फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर तक जाना होगा। वहां से नोएडा की बस मिल सकती है। इसके अलावा प्राइवेट कैब से आना-जाना महंगा पड़ता है। फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए ट्रेन का भी कोई रूट नहीं है। इसी तरह से फरीदाबाद से गुरुग्राम आना-जाना हो तो सिटी बस शुभगमन है या फिर साधारण हरियाणा रोडवेज की बसें हैं। इन बसों की संख्या कम होने के कारण दिक्कत होती है। मेट्रो मोड़ से प्राइवेट कैब मिलती है, जो गुरुग्राम तक 50 रुपये किराया वसूल करती है। फरीदाबाद से गुरुग्राम का भी ट्रेन मार्ग नहीं है।

प्लान तो पहले भी बने, शुरू नहीं हुआ काम
-फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच मेट्रो रेल चलाने के लिए 2015 में घोषणा की गई थी। इसको लेकर दो रूट फाइनल हो गए थे, लेकिन प्लान अभी कागजों में ही अटका है।
-इसी साल मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद से पलवल के बीच मेट्रो रेल चलाने की घोषणा हुई थी। अभी तक इसका प्लान तैयार नहीं हो पाया है।
-फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद को आपस में जोड़ने के लिए एफएनजी हाइवे बनाने की प्लानिंग 20 साल से चल रही है, लेकिन आज तक उसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...