Skip to main content

Chandra Grahan 2023: कल किस समय लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें कब से है सूतक काल, इसमें न करें ये 5 काम



इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 06 मिनट से लगेगा.
इसका समापन 29 अक्टूबर को तड़के 02:22 एएम पर होगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा.

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल 28 अक्टूबर को लगने वाला है. शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है, इस वजह से उसमें कुछ कार्यों को करना वर्जित है. श्री चंद्र ग्रहण कब लगेगा? चंद्र ग्रहण का सूतक काल का सही समय क्या है? चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कौन से काम नहीं करने चाहिए?

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब से लगेगा?
इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 06 मिनट से लगेगा. इसका समापन 29 अक्टूबर को तड़के 02:22 एएम पर होगा. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कह सकते हैं. यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है.

चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल का सही समय क्या है?
साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और यह 29 अक्टूबर को 02:22 एएम तक रहेगा. सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होन के साथ होता है. सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इ​सलिए इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं.

चंद्र ग्रहण 2023: सूतक काल में न करें ये काम
1. पूजा पाठ न करें
चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. उस समय में पूजा पाठ आदि न​हीं करते हैं. सूतक काल में आप अपने इष्ट देव के नाम का स्मरण या फिर उनके मंत्र का जाप कर सकते हैं.

2. शुभ कार्य न करें
चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करते हैं क्योंकि धार्मिक दृष्टि से यह समय अशुद्ध और अशुभ फल देने वाला माना जाता है.

3. खाना न बनाएं और न भोजन करें
चंद्र ग्रहण के समय में खाना बनाना और भोजन करना दोनों ही वर्जित है. ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से आपका भोजन दूषित हो सकता है, जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

4. सूतक काल में न सोएं
चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान शयन करने की मनाही है. हालांकि बीमार, वृद्ध और बच्चों को इसमें छूट रहती है.

5. चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
चंद्र ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है. उनको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. किसी भी नुकीली या धारदार वस्तुओं जैस सुई, चाकू आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए. लोक मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

6. ग्रहण के समय में बाल और नाखून ना काटें.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...