Skip to main content

सांसद नायब सैनी हरियाणा BJP के नए अध्यक्ष बने:लोकसभा-विधानसभा चुनाव से पहले जाट की जगह BC कम्युनिटी पर दांव; धनखड़ राष्ट्रीय सचिव बनाए



हरियाणा में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से ओमप्रकाश धनखड़ की छुट्‌टी कर दी है। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धनखड़ जाट कम्युनिटी से संबंधित थे। वहीं नायब सैनी BC समुदाय से हैं और इस समय कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद भी हैं।

वहीं धनखड़ को हरियाणा से हटाकर केंद्रीय नेतृत्व में जगह दी गई है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के हवाले से राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी हेडक्वार्टर प्रभारी अरूण सिंह ने यह आदेश जारी किए। दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सीएम की पीएम से मुलाकात में तय हुआ नाम
हरियाणा BJP से जुड़े पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात में प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा की थी। सीएम ने पीएम के सामने आग्रह किया था कि बीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए इस समाज के शख्स को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

चूंकि बीसी समाज से नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहली पसंद थे, इसलिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी पसंद पर मुहर लगाते हुए सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

धनखड़ को सुबह ही मिल गई सूचना
संगठन में हुए इस बदलाव की सूचना ओमप्रकाश धनखड़ को शुक्रवार सुबह ही मिल गई थी। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बदलने संबंधी सवाल पर कहा था कि बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी ने हाल में कई राज्य इकाइयों में फेरबदल किया है और हरियाणा में भी ऐसा बदलाव होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

धनखड़ ने कहा था कि किसी के पास पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बने रहने का ठेका नहीं है और पार्टी जैसा चाहेगी, वैसा ही होगा। बता दें कि धनखड़ शुक्रवार को हरियाणा में BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ पहुंचे थे।

भाजपा सरकार का गुणगान किया
धनखड़ ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर खूब गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों के कारण आज हरियाणा में हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है। यहां तक कि चिरायु योजना का लोगों को लाभ मिला है। मोदी और मनोहर सरकार ने बदलाव का काम किया है। किसानों के हित में भी खूब काम किए हैं। सूबे में किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिया जा चुका है।

हरियाणा में जाटों का बड़ा चेहरा हैं धनखड़
हरियाणा में धनखड़ भाजपा में जाटों का बड़ा चेहरा हैं। धनखड़ जाटलैंड रोहतक से हैं, जहां कांग्रेस के जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा माना जाता है। धनखड़ को चुने जाने के पीछे कई फैक्टर जुड़े हैं। वे लंबे समय से RSS से जुड़े रहे हैं, भाजपा के साथ-साथ संघ को भी उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कोई आपत्ति नहीं थी। अनुभव भी धनखड़ का प्लस पॉइंट रहा है। वे संगठन में लंबे समय से काम कर रहे हैं। भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसके साथ-साथ अन्य पदों पर भी रहे हैं।

2014 में थे कृषि मंत्री
2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार के फर्स्ट टर्म की सरकार में धनखड़ बादली विधानसभा से चुनकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया था। 2019 के चुनाव में धनखड़ हरियाणा के उन भाजपाई मंत्रियों में शामिल थे जो चुनाव हार गए थे। इससे पहले के उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो वे 1978 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़ गए थे। इसके बाद विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया। उन्होंने धीरे-धीरे संगठन में अपनी जगह बनाई।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...