Skip to main content

Haryana Nuh Shobha Yatra LIVE: अयोध्या के संतों को रोका, नलहड़ मंदिर में 50 लोगों को जलाभिषेक की इजाजत, अपनी गाड़ियों में ले जाएगी पुलिस




Haryana Nuh Shobha Yatra: नूंह में सोमवार को सुबह 11 बजे नलहड़ महादेव शिव मंदिर से ब्रज मंडल शोभा यात्रा शुरू होगी. संत समाज नलहड़ मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक कर यात्रा की शुरुआत करेगा.



चंडीगढ़. हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने एक बार फिर से ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया है. ऐसे में सोमवार सुबह नूंह के नलहड़ मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चा शुरू की है. हालांकि, पूजा के लिए पुलिस ने केवल स्थानीय लोगों को मंदिर में जाने दिया है. सोमवार सुबह नूंह

28 Aug 2023 10:07 (IST)

Haryana Nuh Shobha Yatra LIVE: कांग्रेस विधायक मामन खान से पूछताछ

नूंह ब्रजमंडल यात्रा पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री मंत्री देख रहे है. विज ने लोगों से भी अपील की है कि शान्ति बनी रहनी चाहिए. नूंह के कांग्रेस के विधायक वामन खान से पूछताछ के लिए बुलाने पर विज ने कहा कि पुलिस पूछताछ कर रही है. जिन-जिन लोगों पर भी शक है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. विज ने कहा कि पुलिस को लगता होगा कि उनकी भी कोई भूमिका है, इसलिए बुलाया होगा.

28 Aug 2023 09:55 (IST)

Haryana Nuh Shobha Yatra LIVE: नलहड़ महादेव शिव मंदिर से ब्रज मंडल शोभा यात्रा शुरू होगी

नूंह में सोमवार को सुबह 11 बजे नलहड़ महादेव शिव मंदिर से ब्रज मंडल शोभा यात्रा शुरू होगी. संत समाज नलहड़ मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक कर यात्रा की शुरुआत करेगा.

LIVEनूंह में ब्रजमंडल यात्रा आज, स्कूल-बैंक बंद:3 राज्यों की सीमाएं सील; नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की अनुमति मिली, 10-15 साधु-संत ही जा सकेंगे


यह तस्वीर सोमवार सुबह की हैं। नूंह में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर सोमवार सुबह की हैं। नूंह में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP), सर्व जातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर आज सुबह 11 बजे दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। हरियाणा सरकार और नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए परमिशन नहीं दी थी।

ADVERTISEMENT

हालांकि, सोमवार सुबह प्रशासन ने नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए 10-15 साधु संतों को जाने की अनुमति दे दी। पुलिस के पास इन साधु-संतों की लिस्ट है। इनके अलावा हिंदू संगठन के भी 13 लोगों को परमिशन मिली है।

31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

नूंह ब्रजमंडल यात्रा से जुड़े अपडेट्स....

  • हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया है। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाएं 27 अगस्त से ही सील की जा चुकी हैं। हरियाणा से लगने वाली दिल्ली, राजस्थान और UP बॉर्डर भी सील हैं।
  • जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात हैं जो आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। वहीं, नूंह के स्कूल-कॉलेज, बैंक और दूसरे तमाम ऑफिस भी बंद हैं। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं पर भी आज रात 12 बजे तक के लिए बैन लगा रखा है।
  • इस बार मुस्लिम समुदाय भी सावधानी बरत रहा है। रविवार को ही जिले के गांवों में मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराई गई कि सोमवार को यात्रा के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। गांवों में भी किसी जगह 4 से अधिक लोग इकट्ठे न हों। कोई भी अपने गांव से बाहर न जाए।
  • संगठन के सुरेंद्र प्रताप आर्य और योगेश हिलालपुरिया, जिन्हें प्रशासन ने मंदिर जाने की परमिशन दी है, उन्हें रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

फोटोज में देखिए नूंह के हालात...

ये तस्वीर रविवार रात की है। नूंह-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जहां गाड़ियों की चेकिंग करके ही नूंह में एंट्री दी जा रही है।
ये तस्वीर रविवार रात की है। नूंह-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जहां गाड़ियों की चेकिंग करके ही नूंह में एंट्री दी जा रही है।
यह तस्वीर भी रविवार की है। पुलिस संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रख रही है। जिले की सभी सीमाओं पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही आगे जाने की परमिशन दी जा रही है।
यह तस्वीर भी रविवार की है। पुलिस संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रख रही है। जिले की सभी सीमाओं पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही आगे जाने की परमिशन दी जा रही है।
यह तस्वीर सोमवार सुबह की है। नूंह में दुकानें बंद पड़ी हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा है।
यह तस्वीर सोमवार सुबह की है। नूंह में दुकानें बंद पड़ी हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा है।
नूंह में रविवार रात से ही रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया। फोर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर रेत की बोरियों की दीवार बना रखी है।
नूंह में रविवार रात से ही रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया। फोर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर रेत की बोरियों की दीवार बना रखी है।

सबसे पहले जानिए यात्रा का शेड्यूल

VHP ने ब्रजमंडल यात्रा का शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, सुबह 11 बजे नूंह के नल्हड़ गांव स्थित ऐतिहासिक नलहरेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू होगी। यहां से यात्रा नूंह शहर से गुजरते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी। सिंगार गांव में खत्म होगी। इस दौरान नलहरेश्वर मंदिर और फिरोजपुर झिरका और सिंगार गांव के मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम होगा।

VHP नेता आलोक कुमार ने बताया कि मेवात का इलाका संवेदनशील है, इसलिए हम 31 जुलाई को हिंसा की वजह से अधूरी रह गई यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो यात्रा बीच में छूट गई थी, उसे सावन के सोमवार को पूरा करना जरूरी है और आज, यानी 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है।

CM-विहिप आमने-सामने
हरियाणा के CM मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेता इस यात्रा को लेकर आमने-सामने हैं। CM ने यात्रा से एक दिन पहले, रविवार को कहा था कि नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई। CM ने लोगों से अपील की थी कि वह नूंह न जाकर अपने नजदीकी मंदिर में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम करें।

CM के इस बयान के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 28 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह के नलहरेश्वर मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता।​​​​​​

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...