Skip to main content

हरियाणा में हिंसा के बाद तनाव, 4 की मौत:नूंह में 2 दिन कर्फ्यू; 5 जिलों में धारा 144, सोहना, पटोदी और मानेसर मैं इंटरनेट बंद; राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट



हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

अब यह हिंसा नूंह(मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। अमन-शांति की बहाली को लेकर DC प्रशांत पंवार ने आज सुबह 11 बजे फिर से सर्व समाज बैठक बुलाई है।

दरअसल, नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों की मौत हो गई हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें ही आग लगा दी

उपद्रवियों ने रोड पर तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें ही आग लगा दी। इसके बाद 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। डायल 112 की गाड़ियां जला दीं। अंदर तोड़फोड़ की। आग लगाने का प्रयास किया। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ गाड़ी वालों के साथ लूटपाट की गई। फिर उनके वाहन को आग के हवाले कर दिया। ऐसी 100 से ज्यादा गाड़ियां सड़कों पर देखी गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ गाड़ी वालों के साथ लूटपाट की गई। फिर उनके वाहन को आग के हवाले कर दिया। ऐसी 100 से ज्यादा गाड़ियां सड़कों पर देखी गईं।

हरियाणा हिंसा से जुड़े अपडेट्स

  • हिंसा के मामले में पुलिस ने करीब 20 FIR दर्ज की हैं।
  • नूंह में रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मामले की रिपोर्ट ली है। प्रदेश के डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ आलोक मित्तल भी नूंह के लिए रवाना हो गए।
  • गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शांति बहाली के बाद पूरा आंकलन किया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि कहां पर क्या कमी रही। हमने जरूरत पड़ने पर एयरफोर्स की मदद के लिए संपर्क किया है।
  • सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद राजस्थान के भरतपुर की 4 तहसीलों में इंटरनेट बंद।
  • गुरुग्राम के सोहना, पटोदी और मानेसर में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। कल शाम 6 बजे यहां अंबेडकर चौक सोहना में करीब 250 प्रदर्शनकारियों ने 5 गाड़ियां, एक ऑटो, एक दुकान और 4 खोखे फूंक दिए थे। वहां पथराव भी किया गया।
  • गुरुग्राम में रात करीब 12.10 बजे सेक्टर 57 की अंजुमन मस्जिद पर हमला किया गया था। गुरुग्राम में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...