Skip to main content

Lok Sabha Elections 2024: मोदी के नाम का फायदा JJP को नहीं देना चाहती BJP! हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव?


पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया )

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटने की खबरें लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बीजेपी अकेले जेजेपी के गठबंधन से किनारा कर अकेले चुनाव लड़ना चाह रही है. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि बीजेपी को लगता है इस बार फिर लोकसभा चुनावों में 'मोदी मैजिक' चलने वाला है. हरियाणा हिंदी बेल्ट होने की वजह से यहां मोदी मैजिक ज्यादा चलने की संभावना है. 2019 के चुनावों में भी बीजेपी ने पीएम मोदी के नाम से सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. ऐसे में एक बार फिर बीजेपी इसी फार्मूले को लेकर आगे बढ़ना चाहती है. जिसके लिए अब वो जेजेपी से गठबंधन तोड़कर अकेले 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती कि मोदी के नाम का फायदा उसकी गठबंधन वाली पार्टी जेजेपी भी उठा पाए.

गठबंधन पर दिल्ली में मंथन


कुछ दिनइपहले इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक बुलाई थी. शाह की सिरसा रैली के बाद यह बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेता शामिल हुए थे. करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को लेकर भी बातचीत की गई. बीजेपी का मानना है कि वो अगर जेजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी तो उसे विधानसभा चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

JJP को लेकर BJP का सख्त रुख


जेजेपी को लेकर अब बीजेपी का रुख सख्त माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है निर्दलीय विधायकों का समर्थन. अभी कुछ दिन पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब से 4 निर्दलीय विधायकों और एक हलोपा के संयोजक विधायक गोपाल कांडा ने मुलाकात की थी. उन्होंने सरकार को समर्थन देने की बात कही थी. जिससे अब बीजेपी को लगने लग गया है कि वो निर्दलीयों के सहयोग से भी सरकार को चला सकते है. बीजेपी को लगने लग गया है तो जेजेपी अगर साथ छोड़ती है तो भी उन्हें कोई नुकसान नहीं है. इसलिए अब गठबंधन को लेकर बीजेपी का रूख सख्त होता जा रहा है. 

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...