Skip to main content

Haryana:डिप्टी CM की पार्टी JJP को बड़ा झटका: हलका प्रधान समेत 70 ने छोड़ी जजपा; दुष्यंत पर अनदेखी का आरोप


जींद में पत्रकारवार्ता में उपस्थित जजपा नेता।

हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) को आज बड़ा झटका लगा है। 2 जुलाई को जुलाना में सोनीपत संसदीय क्षेत्र की पार्टी की रैली है और इससे पहले ही जुलाना हलका के प्रधान वेदपाल भनवाला के नेतृत्व में 70 से अधिक पदाधिकारियों ने जजपा छोड़ दी। जुलाना में 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा को चुनाव जीताने में इस टीम का बड़ा योगदान रहा था।

जींद की जाट धर्मशाला में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में हलका के प्रधान वेदपाल भनवाला, प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, सुरेंद्र खटकड़ समेत पार्टी के 70 से ज्यादा पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने कहा कि जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा और जिला प्रधान कृष्ण राठी ने पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया है। डिप्टी सीएम ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नहीं समझा। अब भारी मन से जेजेपी को अलविदा कह रहे हैं। जेजेपी को अलविदा कहने के साथ ही जुलाना विकास संगठन के नाम से नया मंच खड़ा करने की घोषणा की।

2018 में जॉइन की थी जजपा

जेजेपी के हलका प्रधान वेदपाल भनवाला, प्रेस प्रवक्ता अनांद लाठर, सरेंद्र खटकड़, पवन सैनी, उर्मिल मलिक समेत लगभ 70 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पत्रकार वार्ता में पहुंचे। इन सभी ने हाथ उठाकर जेजेपी को छोडने का ऐलान किया। वेदपाल भनवाला, आनंद लाठर ने कहा कि उन्होंने 9 दिसंबर 2018 को चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के समय की इनेलो को छोड क़र जींद में जेजेपी का दामन थामा था।

उनकी किसी ने नहीं सुनी

जुलाना से अमरजीत ढांडा को विधायक बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। अमरजीत विधायक बनते ही कार्यकर्ताओं को भूल गए। विधायक ने किसी कार्यकर्ता के कहने से विकास का कोई काम नहीं किया। जब विधायक से जुलाना में विकास कार्यों और सामूहिक कामों को लेकर बात की गई तो विधायक ने उनकी बात नहीं सुनी। कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं दिया।

इसको लेकर जिला प्रधान कृष्ण राठी के संज्ञान में मामला लाया गया तो उसने भी विधायक का ही साथ दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तक भी बात पहुंचाई गई, लेकिन उन्होंने भी कार्यकर्ताओं की भावना नहीं समझी। विधायक को जुलाना विधानसभा के सभी गांवों के नाम भी ठीक से याद नहीं हैं।

गांवों का करेंगे दौरा

पदाधिकारियों ने कहा कि अब वे जुलाना विकास मंच के बैनर तले जुलाना विधानसभा क्षेत्र के सभी 72 गांवों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जेजेपी ने अमरजीत ढांडा को टिकट दी तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा।

जेजेपी छोडने वालों में ये रहे शामिल

जेजेपी छोडऩे वालों में हलका प्रधान वेदपाल भनवाला, प्रेस पवक्ता आनंद लाठर, शामलो कलां के पूर्व सरपंच सुरजीत मलिक, महिला हलका प्रधान इंद्रावती, व्यापार प्रकोष्ठ के हलका प्रधान रमेश जिंदल, लीगल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र खटकड़, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान कुलदीप मलिक, निडाना के राकेश मलिक, राजेंद्र मलिक, पवन सैनी, राजमल सैनी, बलवान सिंह मलिक, राजपाल, सुमेर सिंह, समुंद्र सिंह मलिक, पूर्व जिला पार्षद सतीश पहलवान आदि शामिल रहे।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...