Skip to main content

Delhi-Chandigarh Expressway: अब केवल 2 घंटे में कर सकेंगे दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर, जानें क्या है NHAI का रूट चार्ट


 दिल्ली से चंडीगढ़ मात्र 2 घंटे में (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

Delhi To Chandigarh In 2 Hours: नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का कहना है कि दिल्ली हवाई अड्डे से चंड़ीगढ़ (Delhi To Chandigarh) तक का सफर मात्र 2 घंटे में तय किया जाएगा. बता दें कि अभी दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में लगभग 5-6 घंटे का समय लगता है. दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर है. इसके बावजूद दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में 5-6 घंटे लग जाते हैं. अब दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में महज 2 घंटे लगेंगे.



नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से चंडीगढ़ मात्र 2 घंटे में जाने के लिए एक रूट का चार्ट बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस रूट को फॉलो कर के दिल्ली से चंडीगढ़ केवल 2 घंटे में जाया जा सकता है. नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया   ने इस रूट का चार्ट निकाला है. दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए आपको सड़क पर एक नया साइन बोर्ड लगाया गया है.  उस साइन बोर्ड को फॉलो कर के यह सफर तय किया जा सकता है. यात्रियों को नय साइन बोर्ड के जरिए जानकारी दी जाएगी. द्वारका एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे से टेक ऑफ प्वाइंट, यात्रियों को जम्मू, अमृतसर और कटरा जैसे अपने गंतव्य तक जाने के लिए जानकारी दी जाएगी.

अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने की जरूरत होगी और शहरी विस्तार रोड से बहादुरगढ़ में पहले से ही तैयार केएमपी एक्सप्रेसवे तक पहुंचना होगा. यह 40 किमी की ड्राइव होगी. फिर लगभग 10 किमी केएमपी एक्सप्रेसवे को कवर करने के बाद वे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को लगभग 80 किमी तक ले जाएंगे. इसके बाद वो अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे ले जाएंगे. सभी इंटरचेंज को यात्रा को सुचारू बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

पिछड़े इलाकों में विकास को प्रोत्साहन मिलेगा
राजमार्ग परियोजनाओं देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है.देश के कोने-कोने को सड़क के जरिए जोड़ने का काम किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पंजाब,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, देश के पश्चिम भागों से बेहतर संपर्क सुविधा से औद्योगिक वृद्धि को और गति मिलेगी. उन्होंने कहा था कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से बड़े शहरों में भीड़-भाड़ कम होगी. उन्होंने कहा था कि इससे सफर करने में कम समय लगेंगे और समय की बचत होगी. उन्होंने कहा था कि इस परियोजनाओं से समय, ईंधन और लागत की भी बचत होगी. उन्होंने राज्य के पिछड़े इलाकों में विकास को प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने कहा था कि इससे चंडीगढ़ से दिल्ली के हवाई अड्डे तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगेंगे.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...