Haryana:रोहतक में सुभा बत्रा का अपनी पार्टी पर निशाना:बोले : कांग्रेस स्टेट लीडरशीप में सद्बुद्धि नहीं; 4 वर्किंग अध्यक्ष बने, चहेतों को मिला पद
अपनी बात रखते हुए कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेसी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा अपनी ही पार्टी की पोल खोलते नजर आए। पंजाबी समुदाय की अनदेखी पर नाखुश होकर पूर्व मंत्री ने कांग्रेस व भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब वे पंजाबी समुदाय की आवाज उठाने के लिए रोहतक में महाकुंभ करेंगे। पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने कांग्रेस को ही आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप को अभी भी सद्बुद्धि नहीं हैं। कारण यह है कि प्रदेश में 4 वर्किंग अध्यक्ष बने हैं। अगर हरियाणा में जनसंख्या के हिसाब से देखें तो जाटों के बाद पंजाबी दूसरे स्थान पर आते हैं। 4 वर्किंग अध्यक्ष के पद पर अपने-अपने चहेतों को बैठाया गया। जबकि पंजाबी समुदाय ने ही उन्हें लोकसभा तक पहुंचाया है। रोहतक में होगा पंजाबी महाकुंभ उन्होंने कहा कि वे पंजाबी समुदाय के लिए मार्च के पहले हफ्ते में पंजाबी महाकुंभ रोहतक में करने जा रहे हैं। इसमें पहुंचने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका समाज विभाजन के बाद यहां आकर बसा। उसमें अन्य समुदाय के लोग भी यहां पर आ...