Skip to main content

हरियाणा CM के नाम पर फेक ट्वीट:लिखा- 2024 में युवाओं को पकड़-पकड़ कर देंगे सरकारी नौकरी, खट्‌टर ट्रोल हुए तो पुलिस ने की FIR


  फाइल फोटो 

हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दिया। ट्वीट में लिखा कि 2024 में युवाओं को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, उन्हें पकड़-पकड़ कर सरकारी नौकरी दी जाएगी। ट्वीट के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।



गुरुग्राम के साइबर थाना पश्चिम में तैनात ASI सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि संदीप भारद्वाज नाम के एक युवक ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के नाम से पोस्ट डाली है कि 2024 में युवाओं को नौकरी के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उनको पकड़-पकड़ कर नौकरी दी जाएगी। हालांकि अब पुलिस ने इस ट्वीट को डिलीट करा दिया है।

ऑफिशियल अकाउंट पर नहीं दिखा ट्वीट
वायरल ट्वीट को चेक करने के लिए पुलिस ने सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर देखा। उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर चेक किया, लेकिन कहीं पर भी इस पोस्ट का ट्वीट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फर्जी ट्वीट करने वाले व्यक्ति की जांच शुरू की।

ट्विटर पर ट्रोल होने लगे CM
जैसे ही यह ट्वीट सामने आया तो ट्विटर पर यूजर ने CM मनोहर लाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी घसीटा गया। सोनू सैनी नाम के यूजर ने अमित शाह के हवाले से लिखा- अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो, हम झारखंड में नौकरी देंगे। यकीन न हो तो हरियाणा वालों से पूछ लो, पकड़-पकड़ के नौकरियां दी जा रही हैं।



ट्वीट किस मंशा से किया, यह जानने आरोपी को तलाश रही पुलिस
ASI सुनील कुमार के अनुसार, आरोपी संदीप भारद्वाज नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर यह ट्वीट किया है। ट्वीट के जरिए आरोपी ने लोगों में भ्रम फैलाया। पुलिस ने ट्वीट को हटवा दिया है। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना पश्चिम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि आरोपी ने ऐसा किसके इशारे पर और क्यों किया




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...