Skip to main content

IAS Success Story: जब DM के पिता से बीडीओ ने कह दिया था- तुम्हारा बेटा चपरासी बनने के लायक भी नहीं!



IAS maniram sharma: आईएएस अफसर बनने वालों की कहानी अलग होती हैं. उनके संघर्ष का लेवल बिलकुल अलग होता है. किसी ने चाय बेची है तो किसी ने कुली का काम किया है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आईएएस अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने कभी चपरासी की नौकरी मांगी तो उन्हें बीडीओ ने चपरासी की नौकरी देने से भी मना कर दिया था.



हम बात कर रहे हैं आईएएस अफसर मनीराम शर्मा की. मनीराम शर्मा राजस्थान के अलवर जिले में बंदनगढ़ी गांव के रहने वाले हैं. मनीराम के पिता मजदूरी करते थे वहीं मां देख नहीं सकती थीं. इतना ही नहीं मनीराम खुद सुन नहीं पाते थे. उनका पढ़ाई का बहुत मन था लेकिन गांव में स्कूल नहीं था तो पढ़ाई बहुत मुश्किल थी. पढ़ाई के लिए वह रोजाना 5 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाते थे.

कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है तो मनीराम ने जब पढ़ाई की तो राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पांचवां और बारहवीं की परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया था. जब मनीराम ने दसवीं पास कर ली और उनके पिता को पता चला तो वह बहुत खुश हुए और उन्हें अपने किसी जानने विकास पदाधिकारी के पास लेकर गए. उन्होंने अफसर से कहा कि मेरे बेटे ने 10वीं क्लास पास कर ली है इसे चपरासी की नौकरी दे दीजिए. तो वीडीओ ने कहा कि ‘ये तो सुन ही नहीं सकता. इसे न घंटी सुनाई देगी न ही किसी की आवाज. ये कैसे चपरासी बन सकता है? पिता की आंखों में आंसू छलक आए थे.’

मनीराम जब अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे तो उन्होंने अपने पिता को भरोसा दिलाया कि आप मुझपर भरोसा रखिए मैं एक दिन बड़ा अफसर बनकर दिखाउंगा. आगे की पढ़ाई के लिए मनीराम ने अलवर के कॉलेज में एडमिशन ले लिया और वहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करने लगे. इसी दौरान उन्होंने राज्य में क्लर्क की परीक्षा पास कर ली. साथ ही पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप भी मिल गई. इसके बाद उन्होंने आईएएस अफसर बनने की ठान ली. 


आईएएस अफसर मनीराम शर्मा ने साल 2005 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. उस समय उनके बहरेपन के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साल 2006 में दोबारा यह एग्जाम पास किया इस बार उन्हें पोस्ट एंड टेलीग्राफ अकाउंट्स की कमतर नौकरी दी गई जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. 


एक डॉक्टर ने IAS मनीराम शर्मा को बताया कि उनके कान का ऑपरेशन किया जा सकता है और ऑपरेशन होने के बाद वह सुनने लगेंगे. इसके लिए 7 लाख रुपये की जरुरत थी. मनीराम शर्मा के क्षेत्र के सांसद ने अलग अलग संगठनों और आम लोगों के सहयोग से यह पैसे जुटाए. मनीराम शर्मा का ऑपरेशन सफल रहा. नतीज यह हुआ कि मनीराम शर्मा पूरी तरह से ठीक हो गए. इसके बाद साल 2009 में वो फिर यूपीएससी की परीक्षा में बैठे और पास हो गए. इसबार IAS अफसर बनकर उन्होंने अपना सपना पूरा किया.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...