Skip to main content

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 55 लाख की शराब पकड़ी, नए साल पर खपाने की थी तैयारी



उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही 450 पेटी अवैध शराब जब्त की है. पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि जब्त की गई अवैध शराब की कीमत लगभग 55 लाख रुपए है. शराब तस्कर ने बिहार की एक कीटनाशक कंपनी को शराब सप्लाई करने का जाली दस्तावेज बनवाकर रखा था.

अफसरों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस व जीएसटी टीम ने नेशनल हाईवे -2 सकड़ा के पास से शराब जब्त की है. बताया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी के बीच इस अवैध शराब को नए वर्ष पर खपाने की तैयारी थी. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

जीएसटी विभाग के अफसरों व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुप्त मीटिंग कर तस्करों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की तैयारी की. 24 दिसंबर को जीएसटी के अफसरों को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार के समस्तीपुर की एक कीटनाशक फैक्ट्री के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं. इन दस्तावेजों के जरिए अवैध शराब कौशांबी के रास्ते कंटेनर में लादकर ले जाई जा रही है.




मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

यह शराब हरियाणा से लाई जा रही थी. सूचना के बाद पुलिस ने सकाड़ा तिराहे के पास चेकिंग शुरू की और एक कंटेनर को रोका. कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली. इस दौरान ड्राइवर ने श्रीराम इंटरप्राइजेज दिल्ली द्वारा जारी एक फर्जी जीएसटी पेपर दिया.

बिहार के समस्तीपुर ले जाई जा रही थी शराब

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि यह शराब बिहार के समस्तीपुर में जानी है. इसके बाद शराब के मालिक को बुलाया गया, लेकिन शराब का मालिक मौके पर नहीं आया. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि नए साल पर इस शराब को महंगे दामों पर बेचे जाने की तैयारी थी. 

पुलिस ने मौके से प्रयागराज के रहने वाले सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस को कुल 450 पेटी शराब मिली. इन 250 पेटियों में 750ML की कुल 3000 बोतलें मिलीं हैं. वहीं 200 पेटियों में 375 ML की 4800 बोतलें मिलीं. 

यह शराब हरियाणा निर्मित है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है. तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले से जुड़े रैकेट पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेंगे और आवश्यकता के अनुसार एनएसए की भी कार्रवाई करेंगे.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...