Skip to main content

दिल्ली की होलसेल मार्केट पर हरियाणा की नजर:CM ने दिल्ली की 11 व्यापारी एसोसिएशन से मुलाकात; वेयर हाउसिंग पॉलिसी का दिया प्रपोजल



हरियाणा की दिल्ली होलसेल मार्केट पर नजर है। हरियाणा के CM मनोहर लाल मार्केट के विस्तार या शिफ्ट कराने की कोशिश में लग गए हैं। हरियाणा भवन में CM मनोहर लाल ने दिल्ली की 11 व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने व्यापारियों को वेयर हाउसिंग पॉलिसी का भी प्रपोजल दिया।

मार्केट के लिए जगह भी देगा हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के होलसेल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का स्वागत किया। उन्होंने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि दिल्ली की होलसेल मार्केट यदि शिफ्ट होती है तो साथ लगते हरियाणा के हिस्से में पूरे एरिया का विस्तृत विकास करके उन्हें मार्केट स्थापित करने के लिए जगह दी जाएगी।


नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होलसेल व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से बातचीत करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - Dainik Bhaskar
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होलसेल व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से बातचीत करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

सभी सुविधाएं देने का वादा किया
सीएम ने कहा कि होलसेल व्यवसाय से जुड़ी व्यापारिक एसोसिएशन अपनी मांग हरियाणा सरकार के सामने रखें। उनकी मांगों के बाद संबंधित अधिकारियों का उनसे तालमेल करवा कर मार्केट स्थापना की वृहद योजना तैयार की जाएगी। मार्केट प्लेस में ही बैंक, होटल, ट्रांसपोर्ट, कामगारों के रहने, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान का बाजार आदि सभी मूलभूत आवश्यकता व सुविधाएं देने का वादा किया।

वेयरहाउस पॉलिसी का प्रपोजल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली की होलसेल मार्केट व्यापारियों के लिए हरियाणा सरकार वेयरहाउसिंग की पॉलिसी भी लेकर आएगी। मीटिंग में व्यापारियों ने कहा कि दिल्ली में अब व्यापार करना आसान नहीं है। यहां मार्केट तंग हो गई है और प्रदूषण के नाम पर ट्रांसपोर्ट को बार-बार बंद कर दिया जाता है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

क्यों उठी मार्केट शिफ्ट करने की मांग
व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने मार्केट शिफ्ट करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वैसे भी दिल्ली की मास्टर प्लान के हिसाब से यहां से मार्केट शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में दिल्ली के होलसेल मार्केट व्यापारियों के लिए हरियाणा से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती।

इन एसोसिएशनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
व्यापारिक एसोसिएशनों में मुख्य रूप से पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक से लेकर सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, केमिकल मार्केट, दरियागंज, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली की मार्केट, दिल्ली मार्बल डीलर एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...